13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुक होगा नया सिलेंडर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम

LPG की कमी के बीच सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर (Cylinder) बुकिंग की समय सीमा को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है ताकि इसकी कालाबजारी रोकी जा सके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 13, 2026

LPG Crisis

ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा बढ़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका, इजरायल और ईरान (US-Israel-Iran War) के बीच शुरू हुई जंग का प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के कारण देश में एलपीजी (LPG) की भारी कमी देखने को मिल रही है। इसी के चलते LPG की कालाबाजारी भी बढ़ गई है। लोग मनमाने दामों में सिलेंडर बेच रहे है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इसी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा और अधिक बढ़ा दी है।

पेट्रोलियम मंत्री ने संसद में दी जानकारी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि, अब से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर लेने के 45 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। पुरी के अनुसार, यह फैसला सिलेंडर की सप्लाई को बेहतर बनाने और सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए लिया गया है। पुरी ने यह भी कहा कि इससे सिलेंडर की पैनिक बुकिंग, जिसका मतलब है कि डर के चलते बिना जरूरत के सिलेंडर बुक करने को रोकने में भी मदद मिलेगी।

10 दिन में तीन बार बढ़ी समय सीमा

मिडिल ईस्ट में शुरू हुई जंग के बाद यह तीसरी बार है जब सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा बढ़ाई गई है। सबसे पहले 6 मार्च को लॉक-इन पीरियड 21 दिन तय किया गया था, जबकि उससे पहले ऐसी कोई तय समय सीमा नहीं थी। इस फैसले के बाद अचानक सिलेंडर की डिमांड बढ़ने लगी जिसके बाद सरकार ने इस समय सीमा को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया। इसके बाद फिर से तीसरी बार 12 मार्च को इस लॉक-इन पीरियड को 20 दिन बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया।

गांव में एक साल में एक परिवार को चाहिए होते है 5 सिलेंडर

गांव में एक परिवार साल में करीब 5 सिलेंडर तक का ही इस्तेमाल कर पाता है। इसी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही दुबारा बुकिंग नहीं की जाती है। लेकिन हाल ही में LPG की किल्लत की खबरें सामने आने के बाद अचानक सिलेंडरों की बुकिंग बढ़ने लगी। दाम बढ़ जाने और समय पर सिलेंडर न मिलने के डर से लोग एडवांस में बुकिंग करके सिलेंडर जमा करने लगे। ऐसे में वास्तविकता में जिनको सिलेंडर की आवश्यकता थी उन लोगों तक समय पर सप्लाई पहुंचने में परेशानी आने लगी। इसी के चलते सरकार ने यह नया नियम लागू करते हुए लॉक-इन पीरियड बढ़ा दिया है। इससे आवश्यकता पर सिलेंडर की सप्लाई भी पूरी होगी और कालाबाजारी रोकने में भी मदद मिलेगी।