
क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
झारखंड में एक शख्स को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दी थी। इस मामले में आरोपी महिला और दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक का भाई (देवर) फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
गोड्डा SDPO चंद्रशेखर आजाद कहा कि हमने मृतक की पत्नी सोनी देवी (30) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनी और देवर रोहित के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रास्ते का रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे हटाने की साजिश रची।
पुलिस ने बताया कि आरोपी देवर रोहित मोदी ने अपने भाई को रास्ते से हटाने के लिए गांव के ही एक युवक मोहम्मद शाइन को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी। इसके बाद साइन ने इस कांड को अंजाम देने के लिए पड़ोसी विजेंद्र को अपने साथ ले लिया। शाइन ने विजेंद्र को 25 हजार रुपए दिए।
पुलिस ने कहा कि शाइन और विजेंद्र ने सोनी व रोहित के दिए हुए 1 लाख रुपए से एक कुल्हाड़ी खरीदी। 27 जनवरी को रोहित के कहने पर शाइन ने सोनी के पति को शराब पीने के लिए बुलाया। जैसे ही मौका मिला, उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। जोरदार हमले के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के पास से हत्या में इस्तेमाल किया किया कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
Published on:
16 Feb 2026 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
