Heavy Rain Alert
Rain Alert: देशभर में दिवाली (Diwali) के अवसर पर मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस दौरान कई राज्यों में बारिश की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अक्टूबर के लिए कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली और गुजराती नववर्ष (20-22 अक्टूबर) के दौरान दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में गुरुवार को भी हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, गुजरात के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके अलावा IMD ने 19, 20 और 21 अक्टूबर के लिए केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे दिवाली पर लोगों को परेशानी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में 18 से 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें ठंडी रहेंगी। हालांकि, कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली और एनसीआर में पिछले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहा है, जिसमें अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिवाली के दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जिससे त्योहार का उत्साह बना रहेगा।
Updated on:
18 Oct 2025 04:28 pm
Published on:
18 Oct 2025 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग