5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: इन राज्यों में 23, 24, 25, 26, 27 जनवरी तक बिगड़ा मौसम, जमकर होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

Weather Update: मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। आज से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
MP Weather Alert for Rain

एमपी में 3 दिन में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट (File Photo)

IMD Alert: मौसम विभाग ने बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। नई दिल्ली स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शुक्रवार को कई क्षेत्रों में 60 से 65 किलोमीटर तक प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ ही, IMD ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देश के 9 राज्यों में तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है। दौरान 40 से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने का भी अलर्ट है।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का शुरु असर

राजस्थान में भी आज सुबह से बारिश का दौर बना हुआ है। IMD ने कहा कि राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। इसलिए बारिश और तूफान का दौर जारी है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने आज 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही, खुले इलाकों में जाने से परहेज करने को कहा है।

बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि तेज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 23 और 24 जनवरी को हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में ठंड बढ़ सकती है। IMD ने कहा कि अगले 48 घंटे में बारिश के भी आसार हैं। सूबे में 24 घंटे में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा रहा है। वहीं, वैशाली का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।