5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Special Train: दिल्ली-मुंबई-गुजरात से घर लौटने वाले ध्यान दें! होली पर चलाई जाएंगी 94 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट चार्ट

Railway News: होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी राहत दी है। पूर्व रेलवे ने 94 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इनमें से 10 ट्रेनें कोलकाता-रक्सौल रूट पर बरौनी होकर चलेंगी, ताकि घर लौटने वालों को भीड़ से निजात मिले।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 05, 2026

Indian Railways big decision Rajasthan 50 pairs trains added Additional coaches in February

फाइल फोटो पत्रिका

Railway News Holi Special Train होली का पर्व नजदीक है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे विभिन्न राज्यों से अपने घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न रूटों पर 94 स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train Update) चलाने की योजना बनाई है।

होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग ने विशेष ट्रेन (Indian Railways) सेवाओं की व्यवस्था की है। पूर्व रेलवे की तरफ से यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। 94 स्पेशल ट्रेनों में से 10 ट्रेनें कोलकाता और रक्सौल के बीच बरौनी के रास्ते चलाई जाएंगी।

किस रूट कितनी ट्रेनें चलेंगी?

इसके अलावा 8 ट्रेनें कोलकाता और मधुबनी के बीच (बरौनी के रास्ते) चलेंगी। वहीं, 20 स्पेशल ट्रेनें कोलकाता और गोरखपुर के बीच पटना के रास्ते चलाए जाने की योजना है।

रेलवे विभाग के मुताबिक, होली के दौरान 8 स्पेशल ट्रेनें हावड़ा और आनंद विहार के बीच झाझा-किउल-गया के रास्ते चलाई जाएंगी। 8 ट्रेने हावड़ा और खातीपुरा के बीच (झाझा-किउल-गया के रास्ते) चलाने की तैयारी है।

मुंबई-गुजरात से लौटने में नहीं होगी परेशानी

इसके अलावा, कोलकाता और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दो ट्रेनें चलेंगी। यह भी जानकारी दी गई है कि 8 स्पेशल ट्रेनें सियालदह और पुरी के बीच चलेंगी। वहीं, 6 ट्रेनें आसनसोल और गोरखपुर के बीच पटना के रास्ते चलेंगी।

होली के वक्त 8 स्पेशल ट्रेनें मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच झाझा-किउल-गया के रास्ते चलेंगी। रेलवे की ओर से बताया गया है कि 8 ट्रेनें मालदा टाउन और उधना के बीच किउल-गया के रास्ते और 8 ट्रेनें मालदा और मुंबई के बीच किउल-पटना के रास्ते चलाने की योजना बनाई गई है।

स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद

इन विशेष सेवाओं से होली की भीड़ में काफी राहत मिलने की उम्मीद है और प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होली मनाने के इच्छुक श्रद्धालुओं सहित यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।

पूर्व रेलवे यात्रियों की मांग पर बारीकी से नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर विशिष्ट मार्गों पर अतिरिक्त होली विशेष ट्रेनों के परिचालन के लिए भी तैयार है।