13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो प्रेमी को भेजे, पकड़े जाने पर घर से भागी लड़की

बेंगलुरु में एक महिला ने बेटी पर निजी तस्वीरें और वीडियो एक व्यक्ति को भेजने का आरोप लगाया। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है और पुलिस सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 09, 2026

Crime News

मां की प्राइवेट फोटो प्रेमी को भेजने पर बेटी के खिलाफ केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटी पर अपनी मां और परिवार की अन्य महिलाओं की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो अपने प्रेमी को भेजने का आरोप लगा है। जब परिवार को इसका पता चलता तो उन्होंने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को साइबर अपराध के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पकड़े जाने के बाद आरोपी बेटी ने अपने प्रेमी से भागकर शादी रचा ली।

ऑनलाइन मिला आरोपी लड़का

पीड़िता महिला की उम्र 49 वर्ष है और उसने पुलिस में अपनी 23 साल की बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने उनकी और उनकी बड़ी बहन की निजी तस्वीरें वरुण उर्फ गिरिधर नामक अपने प्रेमी को भेजी है। यह युवक महिला की बेटी को ऑनलाइन मिला था और यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई। महिला ने बताया कि एक साल पहले बेटी ने पढ़ाई और करियर के लिए स्मार्टफोन की मांग की थी। फोन मिलने के कुछ महीनों बाद मां ने बेटी को एक अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करते देखा। शक होने पर जब परिवार ने पूछताछ की तो बेटी टालमटोल करती रही और फोन का पासवर्ड देने से भी इनकार कर दिया। काफी प्रयासों के बाद जब फोन की जांच हुई तो परिवार हैरान रह गया।

मौसी की नहाते हुए तस्वीरें ली

शिकायत के अनुसार फोन में मां की निजी तस्वीरें मिलीं, जो उनकी जानकारी के बिना ली गई थीं। इसके अलावा बेटी पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी मौसी की नहाते समय की तस्वीरें और वीडियो बनाकर भी अपने प्रेमी को भेजी थी। व्हाट्सएप चैट से संकेत मिले कि आरोपी व्यक्ति लगातार ऐसी तस्वीरें भेजने का दबाव बना रहा था। इससे परिवार में डर और तनाव का माहौल बन हुआ है।

विवाद बढ़ने पर घर से भागी

पुलिस के अनुसार मामला सामने आने पर परिजनों ने बेटी को समझाने और आरोपी से संपर्क तोड़ने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। कुछ दिन बाद बेटी घर छोड़कर चली गई और आरोपी से शादी की बात कहने लगी। परिवार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित माता पिता ने पांच फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।