
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Earthquake in Rajkot: गुजरात में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली है। राजकोट में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सौराष्ट के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल बन गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है। आपको बता दें कि भारत से पहले अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को राजकोट में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। बताया जा रहा है कि यह भूकंप दोपहर करीब 12:37 बजे आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस भूकंप से राजकोट में अभी तक किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
राजकोट के जेतपुर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार दोपहर 12:37 बजे भूकंप के झटके महसूस है। भूकंप के झटकों के बाद जेतपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 नापी गई थी। ये झटके हल्के हैं, इसलिए अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Updated on:
24 Oct 2025 03:14 pm
Published on:
24 Oct 2025 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग

