10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप का झटका: आधी रात 3.1 की तीव्रता से कांपी जमीन, जानिए क्या है खतरे का स्तर?

Earthquake Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में मंगलवार 12 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ‘राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र’ के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 10, 2026

_Earthquake jolts Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में 3.1 की तीव्रता से कांपी जमीन (इमेज सोर्स: NCS और X)

Earthquake jolts Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में आधी रात धरती अचानक हिल उठी। मंगलवार को 12 बजकर 58 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झटके हल्के थे। इस भूकंप से अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

‘राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र’ के अधिकारियों ने दी जानकारी

‘राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र’ के अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में मंगलवार सुबह 12:58 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि मंगलवार रात आया भूकंप 27.45° N लैटिट्यूड और 92.11° E लोंगिट्यूड पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

इसके पहले, पिछले साल 28 जुलाई को भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप महसूस किया गया था। उस समय तिरप जिले में शाम 6 बजकर 36 मिनट पर 3.5 मैग्नीट्यूड का झटका आया था। NCS की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र 27.06° N, 95.42° E पर और 7 किलोमीटर की गहराई में था।

क्यों आता है भूकंप? जानिए खतरे का स्तर?

दरअसल, भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर मौजूद बड़ी–बड़ी प्लेटें आपस में टकराती, खिसकती या एक-दूसरे से दूर होती हैं। इससे जमीन के भीतर बहुत सारा दबाव बन जाता है, जो अचानक रिलीज हो जाता है। यही झटका ऊपर सतह तक पहुंचकर भूकंप के रूप में महसूस होता है।

रिक्टर स्केलश्रेणीप्रभाव / खतरे की आशंका
0 – 1.9बेहद सूक्ष्मभूकंप सिर्फ सीस्मोग्राफ से पता चलेगा।
2 – 2.9बेहद हल्काबहुत हल्का कंपन महसूस हो सकता है।
3 – 3.9हल्काऐसा लगेगा जैसे भारी वाहन पास से गुजरा हो।
4 – 4.9हल्का/खतरनाककांच टूट सकते हैं, पंखे हिलने लगेंगे।
5 – 5.9मध्यम/विनाशकारीखिड़की-दरवाजे सब हिलेंगे, सामान गिर सकते हैं।
6 – 6.9शक्तिशालीघरों की नींव दरक सकती है, ऊपरी मंजिल की इमारतें गिर सकती हैं।
7 – 7.9बेहद शक्तिशालीभारी नुकसान, कई जगह तबाही।
8 – 8.9महाविनाशकारीघर, पुल और बड़े निर्माण गिर जाते हैं।
9+अत्यंत विनाशकारीनंगी आंखों से धरती हिलती दिखती है, समुद्र पास हो तो सुनामी का खतरा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग