30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jan 27, 2026

Viral Video: चोरी हुआ ‘iphone’ 6 महीने बाद कैसे एक अजनबी ने लौटाया, व्लॉगर ने कहा, ‘मैं दिल्ली से नफरत करता था… लेकिन शायद मैंने’

Travel Vlogger Recovers Lost iPhone: कैसे दिल्ली में खोया iPhone छह महीने बाद एक अजनबी की ईमानदारी से वापस मिला? इस एक घटना ने ट्रैवल व्लॉगर का दिल्ली को लेकर पूरा नजरिया ही बदल दिया। दिल्ली में घटी यह रौचक घटना...

Travel Vlogger Recover Lost iPhone

6 महीने बाद लौटा iPhone, अजनबी की ईमानदारी ने जीता दिल (Photo-X)

Lost iPhone Found After Six Months: देश की राजधानी दिल्ली को लेकर लोगों की राय अक्सर बंटी हुई होती है। कोई ट्रैफिक और प्रदूषण से परेशान है और शिकायतें करता है, तो कोई यहां के लोगों के दिल की तारीफ करता है और कहता है, 'दिल्ली दिल वालों की।'

ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी इस शहर से सामने आई है, जहां एक ट्रैवल व्लॉगर ने दिल्ली में खोया अपना iPhone छह महीने के लंबे समय बाद वापस पाया। इस पूरी घटना में खास बात यह रही कि फोन किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक अजनबी ने ईमानदारी दिखाते हुए लौटाया। इस पूरी घटना ने व्लॉगर के मन में दिल्ली को लेकर जो नकारात्मक सोच थी, उसको पूरी तरह बदलकर रख दिया।

iPhone खोया, उम्मीद भी टूट गई

इंस्टाग्राम पर wanderwithkrish नाम से मशहूर ट्रैवल व्लॉगर कृष यादव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में दिल्ली यात्रा के दौरान उनका iPhone खो गया था। कृष ने बताया कि उन्होंने फोन खोने के बाद हर संभव कोशिश की। फोन की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की। शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि फोन के खो जाने से वह परेशान हो गए थे। उन्होंने काफी इंतजार भी किया, लेकिन फोन का कुछ पता नहीं लगने से उन्होंने उम्मीद खो दी और मान लिया कि फोन अब कभी नहीं मिलेगा। कृष ने वीडियो में कहा कि समय के साथ उम्मीद भी खत्म हो गई और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया।

छह महीने बाद कहानी ने लिया मोड़

कृष के अनुसार, जनवरी 2025 में अचानक कृष को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम संदीप बताया और कहा कि खोया हुआ iPhone सुरक्षित है और वह उनके पास है।

कॉल के दौरान संदीप ने फोन चोरी का किस्सा और यह फोन उन्हें कैसे मिला बताया। संदीप ने कहा कि उन्होंने यह फोन एक ई-रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति के पास से लिया है। रिक्शा चालक संदीप को यह फोन बेचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, संदीप को शक हुआ और उसने फोन खरीदने से मना कर दिया। साथ ही, फोन को संदीप ने अपने पास सुरक्षित रख लिया।

संदीप ने कृष से कहा, "आपका फोन मेरे पास सेफ है; आप जब भी दिल्ली आओ, मुझसे ले लेना।" इस पर कृष का कहना था कि छह महीने बाद फोन मिलने की खुशी से ज्यादा, उन्हें एक अजनबी की ईमानदारी ने भावुक कर दिया।

कृष की दिल्ली से शिकायत हुई दूर

कृष ने यह स्वीकारते हुए बताया कि उन्हें दिल्ली से कई वजहों से शिकायत थी, जैसे प्रदूषण, ट्रैफिक, भीड़ और अव्यवस्था। लेकिन इस एक घटना ने उनका नजरिया बदल दिया है।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरा फोन चोरी हो गया था और मुझे लगा था कि वो हमेशा के लिए चला गया। लेकिन एक अजनबी ने सुविधा के बजाय ईमानदारी चुनी और मुझे मेरा फोन वापस लौटा दिया, जिसको वह अपने पास रख सकता था।"

उन्होंने आगे लिखा, "शायद मुझे दिल्ली से नफरत नहीं है। शायद मैंने अभी तक दिल्ली को सही से देखा ही नहीं था।" फोन मिलने के बाद, व्लॉगर का एक पोस्ट शेयर करना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और यह एक अजनबी को शुक्रिया कहने का तरीका भी हो सकता है। पोस्ट को शेयर करते ही यह वायरल हो चुकी है और हजारों लोग इस कहानी पर दिल से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किए अपने अनुभव

वीडियो पर यूजर्स के कई रोचक कमेंट्स भी आए हैं, जिसमें एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली तो दिलवालों की है।" वहीं एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव भी शेयर करते हुए बताया कि उनका फोन भी दिल्ली मेट्रो में खो गया था और दो महीने के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली पुलिस की मदद से वापस मिला।

वहीं कुछ यूजर्स ने सावधान रहने की सलाह भी दी और कहा कि फोन में मौजूद ‘Find My Device’ फीचर बहुत अहम है और इसे हमेशा ऑन रखना चाहिए। इससे फोन रिकवर करने में मदद मिल सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें