6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं पर FIR की खबरें फर्जी, दिल्ली पुलिस ने अफवाहों को किया खारिज

Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली पुलिस ने कहा कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और समाचार रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

Abhijeet Dipke Jantar Mantar

Abhijeet Dipke Jantar Mantar

Delhi Police Clarification Fake News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई FIR दर्ज नहीं की गई है और ये खबरें पूरी तरह फेक न्यूज हैं।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर बयान जारी कर कहा, सोशल मीडिया पोस्ट्स और कुछ समाचार रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। नागरिकों से अपील है कि वे बिना सत्यापित जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे शेयर करें।

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन

यह घटना जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के एक प्रदर्शन को लेकर सामने आई है। पार्टी के कार्यकर्ता वहां कुछ मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान या उसके बाद सोशल मीडिया पर FIR की खबर तेजी से फैल गई, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई यूजर्स और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इसे बिना वेरिफाई किए शेयर कर दिया, जिसके चलते अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।

पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें

दिल्ली पुलिस ने आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से सख्त अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असत्यापित खबरों पर भरोसा न करें। पुलिस का कहना है कि ऐसी भ्रामक खबरें समाज में अनावश्यक भ्रम, तनाव और अशांति पैदा करती हैं। केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी बयानों और अपडेट्स पर ही विश्वास किया जाए।

धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से सरकार को डेडलाइन दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन होंगे। दीपके ने चेतावनी दी कि पूरे सप्ताह कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और अगले शनिवार को जंतर-मंतर पर एक और बड़े प्रदर्शन की योजना की घोषणा की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें