13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: मैनपाट महोत्सव का सीएम विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, सीएम के साथ ही भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी पहुंचे मैनपाट, सांस्कृतिक कार्यक्रम की देंगे प्रस्तुति

2 min read
Google source verification
Bhojpuri singer Manoj Tiwari

Bhojpuri Singer Manoj Tiwari in Mainpat (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुक्रवार को सीएम विष्णु देव साय ने शुभारंभ किया। महोत्सव में शामिल होने दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी (Bhojpuri singer Manoj Tiwari) भी पहुंचे थे। मैनपाट पहुंचने के बाद वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार सुना कि यहां एक ऐसी जगह है जहां पानी उल्टी दिशा में बहती है और न्यूट्रल गाड़ी को छोडऩे पर खुद चढ़ान की ओर चढ़ती है। उन्होंने ठेठ भोजपुरी भाषा में पत्रकारों से संवाद किया।

मैनपाट पहुंचे भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने जय जोहार से बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि अगला पांच साल में ऐसी व्यवस्था करना है कि पूरा देश यहीं आए।

भोजपुरी लहजे में उन्होंने (Bhojpuri singer Manoj Tiwari) कहा कि पहली बार मैंने सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता।’ उन्होंने कहा कि ये दोनों ऐसी बाते हैं जो मैं भी नहीं जानता था।

दरअसल वे (Bhojpuri singer Manoj Tiwari)मैनपाट स्थित उल्टा पानी की बात कर रहे थे, जहां पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है और न्यूट्रल वाहन अपने आप चढ़ान की ओर चढ़ता है। उन्होंने कहा कि मैनपाट जिसे हम छत्तीसगढ़ का शिमला कहते हैं, यह वास्तव में शिमला से भी ऊपर बनने की क्षमता रखता है।

कुछ बातें आप लोगों ने सीएम के सामने रखीं, मैंने भी सुना। मैं (Bhojpuri singer Manoj Tiwari) सीएम के साथ रायपुर से यहां आया हूं। सीएम का एक बड़ा विजन है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की सारी आकांक्षाएं पूरी करने को तैयार हैं।

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: यहां दोपहर 2 बजे लग रही थी ठंड

मनोज तिवारी (Bhojpuri singer Manoj Tiwari) ने कहा कि मैं यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आया हूं। भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी संगीत का समन्वय होगा। मेरे जीवन के 32 साल संगीत के हो गए। मैनपाट में जब 2 बजे आया तो ठंडी लग रही थी। ऐसी स्थिति में इस जगह को देश का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट बनने का हक है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग