29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद तेलंगाना, May 25, 2026

हत्या कर खेत में दफनाया शव और ऊपर से बिछा दिए पत्थर, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ली जान

Crime News: तेलंगाना के एलगोई गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद महिला ने खेत में उसका शव दफन किया और खुद ही पुलिस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Kalpana, her husband and her lover

कल्पना, उसका पति और उसकी प्रेमी (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)

Crime News: तेलंगाना के एलगोई गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। इसके बाद आरोपी पत्नी ने खुद ही पुलिस थाने जाकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस का शक पत्नी की तरफ गया जिसके बाद शख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला अपने पति को प्रेम संबंध में सबसे बडी रुकावट मान रही थी और इसी के चलते उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

कल्पना के कॉल डेटा से खुली पोल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। कल्पना ने 18 मई को अपने पति मुथ्यम रेड्डी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रेड्डी की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कल्पना के कॉल डाटा की भी जांच की गई। इसमें पता चला कि वह लगातार गैनी पंडारी उर्फ चिंटू नाम के युवक से संपर्क में थी। चिंटू पास के गांव एलगोई का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पिछले कई महीनों से रिश्ते में थे। जब मुथ्यम रेड्डी को इस संबंध की जानकारी मिली तो पति पत्नी के बीच विवाद होने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तनाव के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जेसीबी मशीन की मदद से खेत में दफनाया शव

पुलिस के अनुसार हत्या गांव के बाहरी इलाके में की गई। इसके बाद आरोपियों ने खेत में जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा और शव को वहां दफना दिया और शक से बचने के लिए ऊपर मिट्टी और पत्थर भी डाल दिए। रेड्डी करीब नौ दिनों तक लापता रहा। इस दौरान कल्पना ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को कल्पना पर शक हुआ जिसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। मामले का खुलास होने के बाद पुलिस ने खेत में से रेड्डी का शव निकालने का फैसला लिया। फिलहाल राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में खुदाई कराई जा रही है।

शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वेंकट रेड्डी ने बताया कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पंचनामा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें