15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बच्चों के बाप ने किया नाबालिग लड़की को किडनैप, पिता से कहा धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करूंगा

बिहार के दरभंगा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के पड़ोसी द्वारा अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह की धमकी का आरोप सामने आया है, जिसमें पुलिस 12 दिनों से लापता लड़की की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 10, 2026

bihar news

पड़ोसी ने नाबालिग लड़की को किडनैप किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की को उसके पड़ोसी ने किडनैप कर लिया है। लड़की पिछले 12 दिनों से लापता है और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। लड़की के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी का अपहरण उनके पड़ोसी एक मुस्लिम युवक ने किया है। उसने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि वह उसकी बेटी को घर से उठा लेगा और जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उससे निकाह करेगा। पिता के अनुसार, आरोपी ने उससे यह भी कहा था कि उसे ऐसा करने से कोई रोक नहीं पाएगा।

घटना के समय घर में अकेली थी पीड़िता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का अपहरण 28 जनवरी को हुआ था। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी और जब शाम में परिवार के बाकी लोग घर पहुंचे तो पीड़िता घर से गायब थी। इसके बाद घर वालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली। 4 फरवरी तक घरवाले लड़की की तलाशी करते रहे और तब ही उन्हें किसी ने बताया कि उनके पड़ोसी मो. सितारे के साथ उन्होंने उनकी बेटी को जाते देखा था। इसके बाद जब वह सितारे के घर पहुंचे तो वह भी घर से गायब था। उसके माता-पिता से सवाल पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद 5 फरवरी को लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही लड़की की तलाश

पीड़ित परिवार के अनुसार सितारे ने पिछले साल उनके घर में लूटपाट की थी जिसके बाद उन्होंने उसे जेल भेज दिया था। परिवार का मानना है कि इसी बात का बदला लेने के लिए सितारे ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। लड़की के पिता ने यह भी बताया कि जेल से बाहर आने के बाद सितारे अक्सर उन्हें डराता धमकाता था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गांव में हिंदुओं की संख्या काफी कम है और इसी के चलते उनके साथ इस तरह का अन्याय होता है। फिलहाल पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी आरोपी और उसका परिवार फरार चल रहा है और उनकी तलाशी जारी है। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करने और जल्द से जल्द नाबालिग लड़की का पता लगाने का आश्वासन दिया है।