
सुचित्रा और उसकी मां (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)
कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां तांत्रिक के कहने पर एक बेटी ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला तुमकुरु जिले के क्यातसंद्रा थाना क्षेत्र में का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतका महिल के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। किसी तांत्रिक ने महिला की बेटी से कहा कि उसकी मां ने उसके पिता को मारने के लिए काला जादू किया था और इसी बात का बदला लेने के लिए बेटी ने मां की जान ले ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 55 वर्षीय पुष्पावती उर्फ पुप्पावती के रूप में हुई है। पुप्पावती की उसकी 33 साल की बेटी सुचित्रा ने जान ले ली। सुचित्रा अपने पति के साथ तुमकुरु शहर में रहती थी। करीब 18 महीने पहले उसके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद वह एक ज्योतिषी के संपर्क में आई। आरोप है कि ज्योतिषी ने दावा किया कि उसकी मां ने ब्लैक मैजिक कर उसके पिता की जान ली थी। इन दावों पर विश्वास करते हुए सुचित्रा के मन में अपनी मां के प्रति गहरा शक और गुस्सा पैदा हो गया।
धीरे धीरे यह शक इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां को ही मौत के घाट उतारने की योजना बना ली। पुलिस जांच में ज्योतिषी की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस के शुरुआती बयान के मुताबिक, सुचित्रा अपनी मां के घर पहुंची और रात के समय जब वह सो रही थी, तब कथित रूप से तकिए से उसका दम घोंट दिया। हत्या के बाद सुचित्रा ने इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की और मामले को निपटाने के लिए जल्दी-जल्दी अपनी मां के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन तब तक गांव के लोगों को परिस्थितियों पर शक हो गया और पुप्पावती की मौत के कारणों पर सवाल उठने लगे।
इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्यातसंद्रा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुचित्रा से पूछताछ की गई। सुचित्रा ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ही कथित रूप से अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। सुचित्रा के पति से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे इस साजिश की जानकारी थी या नहीं।
Published on:
13 Feb 2026 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
