7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के कई दिनों बाद बहनों ने कब्र से निकलवाई भाई की लाश, हत्यारी भाभी की साजिश का ऐसे खुला राज

कर्नाटक के तुमकुर में एक व्यक्ति की मौत को हार्ट अटैक बताया गया था। बाद में शव निकालकर हुई जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी और उसके प्रेमी ने तकिए से दम घोंटकर हत्या की थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 07, 2026

Crime News

मृतक परमेश और उसकी पत्नी आशा (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)

कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुर जिले में एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और फिर उसे परिवार के सामने हार्ट अटैक दिखा दिया। मृतक के परिवार ने इन बातों को सच मानते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इसके करीब एक महीने बाद पुलिस ने कब्र से शव को निकालकर उसकी जांच की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सच सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दैनिक मजदूरी करता था मृतक परमेश

पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय परमेश, जो दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता था, 29 जनवरी की रात अचानक मृत पाया गया। उसकी पत्नी पी आशा, जो एक हाउसकीपिंग वर्कर है, ने परिजनों को बताया कि परमेश को हार्ट अटैक आया था। परिवार ने बिना किसी शक के अगले दिन उसका अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया। लेकिन कुछ समय बाद घटनाओं ने नया मोड़ लिया, जिसके बाद इस पूरे मामला का खुलासा हुआ।

पति की मौत के 20 दिन बाद की दूसरी शादी

दरअसल, पति की मौत के करीब 20 दिन बाद, 19 फरवरी को आशा ने 48 वर्षीय चंद्रप्पा से शादी कर ली, जो कि पेशे से कुक बताया जा रहा है। आशा के इस तरह दूसरी शादी करने पर परिवार के मन में शक पैदा हुआ। इसके बाद परमेश के परिवार ने पुलिस में मामले की शिकायत दी। उसकी बहनों ने आरोप लगाया कि परमेश की मौत सामान्य नहीं लग रही थी और शरीर पर कुछ संदिग्ध निशान भी देखे गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अदालत से शव को कब्र से निकालने की अनुमति प्राप्त की।

पूछताछ के दौरान कबूल किया गुनाह

अदालत से अनुमति मिलने पर पुलिस और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इस प्रक्रिया के दौरान स्थानीय तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फॉरेंसिक सैंपल भी जुटाए गए। जांच रिपोर्ट में संकेत मिले कि मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान परमेश की पत्नी आशा और चंद्रप्पा ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोते समय तकिए से परमेश का दम घोंट दिया था। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।