11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को छोड़ देवर से रचाई शादी, एक के बाद एक दोनों भाईयों को उतारा मौत के घाट

बेगूसराय में एक महिला ने संपत्ति के लालच में अपनी पति की हत्या करा दी। महिला ने पैसे देकर अपने पति पर गोलियां चलाई जिससे उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 11, 2026

Crime News

संपत्ति के लालच में पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा में एक महिला ने संपत्ति के लालच में आकर अपने पति की हत्या करा दी है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पहला पति था जिसे सालों पहले उसने छोड़ दिया था और उसी के छोटे भाई के साथ रहने लगी थी। मृतक के परिवार के अनुसार अपने दूसरे पति की महिला पहले ही हत्या करा चुकी है और अब उसने अपने पहले पति को भी मार डाला।

4 लोगों को पैसों का लालच देकर कराई हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनिता नामक महिला ने 9 फरवरी को अपने पहले पति की हत्या कराई थी। मृतक की पहचान 46 वर्षीय भूषण सिंह के रूप में हुई है। सुनिता ने 4 लोगों को पैसों का लालच देकर अपने पति पर गोलियां चलवाई। इन लोगों में दो इंटर के छात्र और उनके पिता के अलावा एक दूसरे गांव का व्यक्ति भी शामिल है। मृतक के बड़े भाई दिलीप सिंह के अनुसार, घटना के समय सुनिता खुद भी मौके पर मौजूद थी और उसने सामने अपने पहले पति की हत्या कराई।

भूषण के सिर और सिने में लगी गोलियां

हमलावरों की पहली गोली भूषण के सीने पर लगी जिसके बाद वो अपनी जान बचाने के लिए भागा। इसके बाद भी हमलावरों ने एक के बाद एक पांच गोली भूषण पर चलाई, जिसमें से भूषण के सिने में 3 और सिर में 2 गोलियां लगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। अब तक पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है और महिला समेत अन्य दो आरोपी फिलहाल फरार है। मृतक के भाई दिलीप ने बताया कि उसे सोमवार को जानकारी मिली थी कि खेत में उसके भाई पर हमला हो गया है। इसके बाद जब वह वहां पहुंचा तो पांचों आरोपी वहां से भाग रहे थे।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

दिलीप ने बताया कि उसका भाई वहीं खेत में जख्मी हालत में पड़ा था। इसके बाद वहां मौजूद लोग तुरंत भूषण को अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलीप ने बताया कि भूषण की पत्नी सुनिता ने सालों पहले उसे छोड़ कर उनके छोटे भाई राजू से शादी कर ली थी और दोनों के दो बच्चे भी थे। दिलीप के अनुसार साल 2024 में भूषण की तरह ही सुनिता ने राजू की भी हत्या करा दी थी। इसके बाद भूषण की संपत्ति के लालाच में सुनिता ने उसकी भी हत्या करा दी। पुलिस फिलहाल सुनिता समेत मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।