5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाट-बाट को लेकर दूसरे विजय माल्या थे CJ Roy, 12 रोल्स रॉयस के साथ अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

मशहूर बिजनेसमैन और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक सीजे रॉय की मौत 30 जनवरी 2026 को बेंगलुरु के ऑफिस में हुई। आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान वे अपने कैबिन में गए और लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jan 31, 2026

मशहूर बिजनेसमैन और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक सीजे रॉय। (फोटो- फेसबुक)

मशहूर बिजनेसमैन और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक सीजे रॉय की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा था। इस बीच, अचानक वह अपने कैबिन में गए और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ और आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया गया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्यों कहा जाता था भारत का दूसरा विजय माल्या?

सीजे रॉय अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनकी ठाट-बात ऐसी थी कि उन्हें भारत का दूसरा विजय माल्या कहा जाता था। रॉय की लाइफस्टाइल, बिजनेस स्टाइल और इमेज विजय माल्या से काफी मिलती-जुलती थी।

सीजे रॉय के पास Bugatti, Lamborghini और Rolls-Royce जैसी सुपरकारों का कलेक्शन है। जिनकी कीमत करोड़ों में है। लग्जरी लाइफस्टाइल, फिल्म प्रोडक्शन, Bigg Boss स्पॉन्सरशिप और 'किंग साइज' टैगलाइन वाले बिलबोर्ड्स के लिए रॉय भारत भर में मशहूर थे। वे खुद को सेल्फ-मेड, लेकिन एक-एक पैसे को एंजॉय करने वाला बिजनेसमैन दिखाते थे।

खुद बनाया साम्रज्य

अरबपति बनने से रॉय साधारण व्यक्ति थे। स्कूल से जुड़े उनके एक दोस्त ने बताया कि रॉय दिमाग से काफी तेज थे। उन्हें अपना साम्राज्य विरासत में नहीं मिला था, बल्कि उन्होंने इसे खुद बनाया था।

साल 2005 में रॉय ने कॉन्फिडेंट ग्रुप लॉन्च किया,था। जिसे एक रियल एस्टेट दिग्गज बना दिया। इस कंपनी ने सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी और रॉय को हद से ज्यादा मालामाल बना दिया।

खुलकर दुनिया को दिखाई अपनी संपत्ति

कहा जाता है कि रॉय ने सिर्फ दौलत हासिल नहीं की, उन्होंने इसे जिया भी। ऐसे दौर में, जहां कई अरबपति अपनी संपत्ति दिखाने से बचते हैं। अगर उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक नजर डालें तो ऐसा महसूस होगा कि यह टॉप एंड कार कलेक्शन की एक क्यूरेटेड गैलरी है।

रॉय ने हाल ही में अपनी 12वीं रोल्स-रॉयस खरीदी थी। वह फिल्मों के भी काफी शौकीन थे। उन्होंने कई फिल्मों में पैसे लगाए थे। वह मूवी लॉन्च में अक्सर दिखते थे। इसके अलावा, रॉय दुबई में भी अक्सर बड़े एक्टर्स और इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ देखे जाते थे।

कितनी संपत्ति छोड़ गए रॉय?

वह अपने पीछे ऊंची इमारतों और हाई-ऑक्टेन ग्लैमर की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी संपत्ति का सटीक आंकड़ा अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं है क्योंकि आयकर विभाग की जांच चल रही है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमानों के आधार पर उनकी कुल संपत्ति 8,400 करोड़ रुपये (लगभग 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा) बताई जाती है। यह अनुमान उनकी कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप की वैल्यू, रियल एस्टेट होल्डिंग्स, लग्जरी असेट्स और अन्य बिजनेस वेंचर्स को लेकर लगाया गया है।