भुवनेश्वर, May 22, 2026

Bus-autorickshaw accident
दुनियाभर में सड़क हादसों (Road Accidents) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। हर साल सड़क हादसों की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। भारत में भी सड़क हादसों के कई मामले आए दिन ही देखने को मिलते हैं। अब इसी तरह का एक हादसा आज, शुक्रवार, 22 मई को ओडिशा (Odisha) के गंजाम (Ganjam) जिले में हुआ।
ओडिशा के गंजाम जिले में आज एक बस और ऑटोरिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर पुरुषोत्तमपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत लदकापल्ली चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार बेरहामपुर की ओर जा रही बस और एक ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई।। इस सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। 3 लोगों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीँ 3 अन्य लोगों को हादसे के बाद कोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाय गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। । हालांकि मृतकों की डिटेल्स अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस सड़क हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को कोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऑटोरिक्शा की बस से हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटोरिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। बस में सवार यात्री तो सुरक्षित रहे, लेकिन ऑटोरिक्शा में बैठे लोग इस हादसे का शिकार बने। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पुरुषोत्तमपुर थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज कुलामणि सेठी और तहसीलदार विनोद बेहरा ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी की।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने की बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे के पीछे बस ड्राइवर की लापरवाही को वजह बताया जा रहा है।
Updated on: 22 May 2026 01:51 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।