7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता, Jun 07, 2026

TMC Leader Arrest: साड़ियों के ढेर में छिपा था TMC नेता, चुनावी हिंसा और कमीशन के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

West Bengal के हावड़ा जिले में पुलिस ने TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को एक कपड़े की दुकान से गिरफ्तार किया। वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गए थे।

Brahmanand Chakraborty

TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती (X-Photo)

TMC Leader Brahmananda Chakraborty Arrest: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके में पुलिस ने टीएमसी (TMC) नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती (Brahmanand Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर सरकारी आवास योजना से जुड़े मामलों में कमीशन लेने और लाभार्थियों से कथित तौर पर जबरन वसूली करने के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने उन्हें एक कपड़े की दुकान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का तरीका इतना असामान्य था कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई से बचने के लिए ब्रह्मानंद चक्रवर्ती साड़ियों के बड़े ढेर के नीचे छिप गए थे, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

साड़ियों का बंडल हटते ही निकले TMC नेता

उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके में पुलिस काफी समय से TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती की तलाश कर रही थी। उनके खिलाफ मिली शिकायतों और चल रही जांच के आधार पर पुलिस टीम इलाके में पहुंची थी। जैसे ही पुलिस के आने की जानकारी मिली, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती वहां से निकलकर पास की एक कपड़े की दुकान में घुस गए। दुकान के भीतर बने स्टोररूम में साड़ियां रखी हुई थीं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने खुद को उन्हीं साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा लिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस टीम जब दुकान की तलाशी ले रही थी, तब स्टोररूम में रखे साड़ियों के ढेर पर अधिकारियों की नजर गई। जांच के दौरान पुलिस को लगा कि कपड़ों का एक हिस्सा सामान्य ढंग से नहीं रखा गया है। इसके बाद अधिकारियों ने एक-एक करके साड़ियों के बंडल हटाने शुरू किए। जैसे ही सारी साड़िया वहां से हटी तो पुलिस का शक सही साबित हुआ। साड़ियों के नीचे छिपे ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कमीशन के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर सरकारी आवास योजना से जुड़े मामलों में कमीशन लेने और लाभार्थियों से कथित तौर पर जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस और प्रशासन की जांच चल रही थी। इलाके के कई लोगों ने आरोप लगाया था कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे पैसे मांगे गए।

2021 की चुनावी हिंसा से भी जुड़ा नाम

ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर कमीशन के आरोपों के साथ उन पर साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़े मामलों में भी शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है और संबंधित दस्तावेजों तथा शिकायतों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर सभी आरोपों की जांच जारी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस कमीशनखोरी और वसूली के मामलों में कितने और लोग शामिल थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें