12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों के जेवरात के साथ 8 महिलाएं समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बंगाल के गिरोह का किया भंड़ाफोड़

बिहार से अंतरराज्यीय जेवरात चोर गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर 25-30 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। गिरोह महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल कर भीड़ में चोरी करता था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 12, 2026

चोरी गैंग का भंडाफोड़

बिहार के दानापुर रेल पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र में हुई बड़ी जेवरात चोरी के मामले में सफलता हासिल की है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 25-30 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात पश्चिम बंगाल और झारखंड के धनबाद से बरामद किए हैं।

ट्रेन में टिफिन डब्बे से जेवरात चोरी

जानकारी के अनुसार, घटना 8 फरवरी की सुबह लगभग पौने छह बजे की है। बक्सर के बड़की नैनीजोड़ की निवासी रिंकू कुमारी, जो वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के रघुरामपुर में रहती हैं, अपने चचेरी ननद की शादी में शामिल होने के लिए दानापुर स्टेशन पर आई थीं। रिंकू विभूति एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर बैठी थीं। भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनकी पर्स से टिफिन डब्बे में रखे महंगे जेवरात चोरी कर लिए।

CCTV फुटेज के जरिए हुई गिरफ्तारी

रेल डीएसपी कंचन राज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दानापुर और पाटलिपुत्र GRP, RPF, DIU और CID की एक संयुक्त टीम बनाई गई। स्टेशन परिसर और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद खगौल, लख, सचिवालय क्षेत्र और मोकामा सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

गिरोह के सदस्य और उनके ठिकाने

छापेमारी में पश्चिम बंगाल के वर्धमान के कुल्टी थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी पकड़े गए, जिनमें-

  • अमृता पासी उर्फ उपीना पासी
  • सितारा पासी
  • मेथुनी पासी
  • पूजा पासी
  • नेष्ठा पासी
  • मनीषा कुमारी
  • बिच्छुआ पासी
  • जुगनी पासी
  • विजय पासी
  • करण पासी

सभी आरोपी खगौल के लखपर में रहते थे।

बरामद जेवरात

पुलिस ने बताया कि इनकी निशानदेही पर पश्चिम बंगाल और धनबाद से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद हुए। इनमें शामिल हैं:

  • सोने की चेन
  • हीरा की अंगूठी
  • मंगलसूत्र
  • कान की बालियां
  • चांदी के लॉकेट और ब्रेसलेट
  • चांदी की सिकड़ी
  • मोबाइल फोन