
नशे में पुलिसकर्मी ने लड़की पर चढ़ाई गाड़ी (फोटो- Hate Detector एक्स पोस्ट)
हरियाणा के अंबाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक पुलिस अधिकारी ने एक पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर शाम काली पलटन ब्रिज के पास हुआ था। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है और अंबाला सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
दुर्घटना में मारी गई लड़की की पहचान निकिता के रूप में हुई है। निकिता दिल्ली से अंबाला अपने घर जा रही थी। वह एक ई-रिक्शा में थी और उसी दौरान यह हादसा हुआ। ई रिक्शा चालक रविंदर सिंह ने बताया कि वह अंबाला कैंट से चार सवारियों को लेकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। यह कार एक पुलिस अधिकारी चला रहा था जो शराब के नशे में था। ई-रिक्शा को टक्कर लगने से निकिता नीचे गिर गई और पुलिस वाले ने अपनी गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और निकित पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
निकिता के भाई मयंक ने स्थानीय लोगों के हवाले से दावा किया कि कार चला रहा पुलिस अधिकारी नशे में था। उन्होंने कहा कि उनकी बहन गुरुग्राम में काम करती थी और दिल्ली से घर लौट रही थी। जैसे ही हादसे की खबर परिवार को मिली, वे अंबाला सिविल अस्पताल पहुंचे जहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित, जो बलदेव नगर चौकी में राइडर नंबर 13 के रूप में तैनात था, को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने और युवती के कुचले जाने की पुष्टि हुई है। कार हाईवे की ग्रिल से भी टकराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
Published on:
12 Feb 2026 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
