4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“अजित पवार जनता के नेता थे”, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Ajit Pawar Death In Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। बारामती में उनके प्लेन के क्रैश होने की वजह से पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jan 28, 2026

PM Narendra Modi with Ajit Pawar

PM Narendra Modi with Ajit Pawar

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की आज विमान हादसे में मौत हो गई। पुणे जिले के बारामती में आज, बुधवार 28 जनवरी को लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। विमान में पवार समेत कुल 5 लोग सवार थे। डीजीसीए (DGCA) के अनुसार पांचों लोगों ने इस विमान हादसे में अपनी जान गंवा दी। हादसा इतना गंभीर था कि सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अजित पवार के निधन पर देशभर के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए एक संदेश लिखा है।

"अजित पवार जनता के नेता थे"

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जज़्बा भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। ओम शांति।"

गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया शोक

अजित पवार के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजित पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।"

राहुल गांधी ने व्यक्त की संवेदनाएं

अजित पवार के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

#AjitPawarDeathमें अब तक