4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रफुल्ल पटेल BJP का ‘गुप्त एजेंट’, NCP के साथ हो रहा है बड़ा धोखा: संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र में भूचाल

महाराष्ट्र राजनीति: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने प्रफुल्ल पटेल पर बड़ा जुबानी हमला किया है। राउत ने दावा किया कि प्रफुल्ल पटेल अपनी पार्टी (अजित पवार गुट की NCP) की तुलना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति अधिक वफादार हैं।

2 min read
Google source verification
Maharashtra Politics

संजय राउत और प्रफुल्ल पटेल

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि पटेल अपनी पार्टी से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के करीबी हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के 'भक्त' हैं। यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल मचा रहा है, खासकर अजित पवार के निधन के बाद NCP में नेतृत्व की जंग के बीच। राउत ने पटेल को नसीहत दी कि वे वही करें जो महाराष्ट्र और मराठी मानुष को मंजूर हो।

अजित पवार के निधन के बाद NCP में उथल-पुथल

पिछले हफ्ते एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद NCP में नेतृत्व का संकट गहराया है। प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में नहीं हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि अजित पवार की मौत के बाद पार्टी के फैसलों पर वे लोग टिप्पणी कर रहे हैं जिनका NCP से कोई लेना-देना नहीं है। पटेल ने कहा, 'मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की होड़ में नहीं हूं।' विपक्ष पटेल पर आरोप लगा रहा है कि वे अजित पवार के निधन का फायदा उठाकर नेतृत्व हथियाना चाहते हैं।

सुनील तटकरे पर भी राउत का निशाना

संजय राउत ने NCP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि तटकरे BJP की ओर झुक रहे हैं। राउत ने कहा, प्रफुल्ल पटेल अपनी पार्टी के नेता होने से ज्यादा मोदी और शाह के भक्त हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि NCP शरद पवार की है, पटेल की नहीं। राउत ने BJP पर शरद पवार की NCP और बाल ठाकरे की शिवसेना में विभाजन का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, BJP ने इन पार्टियों को तोड़ने में मुख्य भूमिका निभाई है।

चंद्रपुर मेयर चुनाव में BJP से दूरी

राउत ने चंद्रपुर नगर निगम चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। 66 सीटों वाली इस निकाय में कांग्रेस को 27, BJP को 23, शिवसेना (UBT) को 6, BSP और शिवसेना को एक-एक सीट मिली। मेयर चुनाव में बहुमत नहीं होने से छोटे दलों पर निर्भरता है। राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (UBT) पार्षदों को निर्देश दिया है कि वे BJP से गठबंधन न करें। यह फैसला महाराष्ट्र में MVA (महा विकास अघाड़ी) गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।