8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सरकारी नौकरी का सपना लेकर…’, एक्टर विजय का भावुक संदेश, चुनाव से पहले चर्चा में आया बयान!

8 फरवरी को तमिलनाडु में TNPSC ग्रुप 2 और 2A मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई। 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 08, 2026

थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ीं, 1.5 करोड़ का लगा जुर्माना

थलापति विजय (सोर्स: x @FilmyFocus के अकाउंट द्वारा)

आज यानी कि 8 फरवरी को तमिलनाडु में होने वाला कम्बाइंड सिविल सर्विसेज एग्जाम-2 (ग्रुप 2 व आईआईए सर्विसेज) की मुख्य परीक्षा अचानक पूरे तमिलनाडु में रद्द कर दी गई। इससे पूरे राज्य में 9 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को बड़ा झटका लगा।

एग्जाम कैंसिल होने पर टीवीके प्रमुख और एक्टर विजय ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने डीएमके सरकार के खिलाफ एक्स पर लंबी पोस्ट लिखी है।

स्टालिन सरकार को विजय ने घेरा

एक्स पोस्ट में एक्टर विजय ने लिखा- मैं DMK सरकार के खोखले एडवरटाइजिंग मॉडल की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने उन हजारों युवाओं की उम्मीदों को तोड़ दिया है जो सरकारी नौकरी का सपना लेकर 'TNPSC ग्रुप 2, 2A' मेन एग्जाम देने वाले थे।

उन्होंने लिखा- सरकारी नौकरी हर युवा का सबसे बड़ा सपना और एम्बिशन होता है। इसे पाने के लिए वे कई सालों तक दिन-रात पढ़ाई करते हैं और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करते हैं।

बड़े सपनों के साथ एग्जाम देने आते हैं बच्चे

विजय ने आगे कहा- इतनी बेमिसाल मेहनत से तैयारी करके, वे प्राइमरी एग्जाम पास करेंगे और अपने भविष्य के बड़े सपनों के साथ मेन एग्जाम देने आएंगे। अगर उस समय एग्जाम कैंसिल हो जाता है, तो उनके मन में यह डर गहराई से बैठ जाता है कि उन्होंने इतने लंबे समय तक जो मेहनत की है, वह बेकार हो जाएगी।

टीवीके नेता ने कहा- अगर कैंसिल एग्जाम दोबारा भी होता है, तो ऐसा माहौल बनेगा जहां वे अपनी मेहनत बार-बार लगाएंगे। इससे युवाओं का कीमती समय बर्बाद होगा और उन्हें बहुत मानसिक नुकसान होगा।

एडवरटाइजिंग मॉडल पर साधा निशाना

एक्टर विजय ने लिखा- DMK सरकार इस खोखले एडवरटाइजिंग मॉडल के साथ किसके लिए काम कर रही है? जिसने अपने भविष्य के सपने देखने वाले युवाओं को इतना नुकसान पहुंचाया है? इस सरकार का क्या फायदा जिसने युवाओं के लिए एक अच्छा और उम्मीद भरा भविष्य नहीं बनाया?

उन्होंने आगे कहा- आज TNPSC ग्रुप 2, 2A का एग्जाम अचानक कैंसिल कर दिया गया, यह धोखाधड़ी वाला ड्रामा DMK सरकार की एडमिनिस्ट्रेटिव नाकाबिलियत को दिखाता है।

गड़बड़ियों पर विजय ने डीएमके को घेरा

एक्टर विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा- म्युनिसिपल सेक्टर की नौकरी के एग्जाम में गड़बड़ियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। ऐसे में, यह शक होना स्वाभाविक है कि TNPSC द्वारा आयोजित इस एग्जाम को कैंसिल करने के पीछे क्या हुआ।

उन्होंने सवाल खड़े करते हुए आगे कहा- यह शक कैसे नहीं हो सकता कि यह कुछ बड़ी गड़बड़ियों को छिपाने के लिए हुआ है? इसके लिए जिम्मेदार लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि ईमानदारी से सच बोलना उनका कर्तव्य है।

विजय ने कहा- मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सही कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों। यह सरकार, जो सिर्फ खोखले विज्ञापनों पर चल रही है, उसे आने वाले विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु युवा सेना निश्चित रूप से सबक सिखाएगी।