6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में सरेआम AAP नेता का मर्डर, बदमाशों ने मारी पांच गोली

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में AAP नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें कई गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विपक्ष ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।

2 min read
Google source verification
AAP leader Lucky Oberoi

पंजाब में आप नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या (Photo-AI)

Aam Aadmi Party leader shot dead: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर हुई, जहां बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लकी ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी दो पहिया वाहन पर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन पर धड़ाधड़ पांच गोलियां मारी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि लकी ओबेरॉय की पत्नी ने पहले नगर निगम चुनाव में AAP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव जीत नहीं सकीं।

विपक्ष का सरकार पर हमला

इस हत्याकांड के बाद पंजाब की राजनीति में उबाल आ गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल में पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या इस भयावह सच्चाई को उजागर करती है। जब सत्तारूढ़ दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”

बीजेपी और अकाली दल का भी हमला

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
उन्होंने लिखा, “एक बार फिर साबित हुआ कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। AAP नेता लकी ओबेरॉय की जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई। AAP पंजाब के लिए ‘Paap’ बन चुकी है।”

शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इसे “कानून-व्यवस्था का पूर्ण पतन” बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब हत्या एक आम बात बनती जा रही है और अपराधियों को किसी का डर नहीं रह गया है।