
BJP नेता विवेकानंद प्रसाद को मारी गोली (Photo-X)
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भागलपुर में बीजेपी नेता विवेकानंद प्रसाद को गोली मारने का मामला सामने आया है। डीएसपी अजय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। बता दें कि यह पूरी घटना बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज लेन में हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अपने घर के बाहर बीजेपी नेता विवेकानंद टहल रहे थे। तभी सूरजीनिखल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ आया और उन पर दो राउंड गोली चलाई। जिससे बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने विवेकानंद प्रसाद को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला किसी पुराने विवाद के चलते किया है।
घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पिछले दिनों फल विक्रेता देवानंद और सूरज तांती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसकी सूचना बीजेपी नेता विवेकानंद उर्फ बबलू यादव ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद देवानंद को हिरासत में ले लिया था। माना जा रहा है कि इसी घटना के चलते बीजेपी नेता पर हमला किया गया है।
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिए है और आगे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इस बार एनडीए-महागठबंधन के अलावा तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की पार्टी भी चुनावी मैदान में है। किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है।
Published on:
25 Oct 2025 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग

