Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसे में म्यांमार के तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

less than 1 minute read
Road Accident

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा (File Photo)

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धी महामार्ग पर जऊलका पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डव्हा के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में म्यांमार के तीन नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

तेज रफ़्तार के कारण नियंत्रण बिगड़ा

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई इनोवा कार मुंबई से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रही थी। कार में सवार सभी लोग म्यांमार के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण चालक का कार पर नियंत्रण छूट गया और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही जऊलका पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस की चालकों से मांग

यह हादसा समृद्धी महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं की श्रृंखला में एक और दुखद घटना है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।