30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मधुबनी, Jun 11, 2024

बिहार में बागमती नदी में डूबे 3 बच्चों की मौत, 1 लापता, गांव में पसरा मातम

सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता गांव के समीप बागमती नदी में गांव के ही कुछ बच्चे स्नान करने गए थे। इसी दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और दुर्घटना के शिकार हो गए। सभी मृतक बच्चे एक ही गांव के हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड में मंगलवार को बागमती नदी में स्नान करने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता गांव के समीप बागमती नदी में गांव के ही कुछ बच्चे स्नान करने गए थे। इसी दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और दुर्घटना के शिकार हो गए।

इसकी सूचना गांव में मिली, ग्रामीण स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम ने नदी से तीन बच्चों का शव बरामद कर लिया है, वहीं एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है।

सुप्पी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्विनी सौरव ने आईएएनएस को बताया कि तीन शव को नदी से बरामद कर लिया गया है। एक बच्चे की तलाश जारी है। मृतकों के परिजनों को नियमानुकूल सहायता पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी मृतक बच्चे एक ही गांव के हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें