
अस्पताल में घायल की जांच कराते हुए यातायात थाना प्रभारी।
road accidents नरसिंहपुर. शनिवार को तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया लेकिन दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
घटनाओं में यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि करेली-गाडरवारा मार्ग पर कौडिय़ा शुगर मिल के पास बाइक से परिवार समेत जा रहे ग्राम कामती पिठहरा निवासी नाथूसिंह चौहान की बाइक को सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। गाडरवारा से लौटते समय घायल सडक़ पर मिले तो वह गंभीर रूप से घायल नाथूराम को अपने ही वाहन से गाडवारा अस्पताल ले गईं। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक जिस पर दो लोग सवार थे और उन्हें भी चोट थी उन्हें डायल 112 से अस्पताल भिजवाया। यातायात थाना प्रभारी के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार दो लोग नशे की हालत में लग रहे थे। मामले में संबंधित थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम खैरीनाका के पास हुई जहां एक खड़ी बाइक में पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी। घटना करने वाली बाइक पर दो लोग सवार थे जिनको चोट आई है। पुलिस के अनुसार उक्त लोग भी नशे की हालत में थे।
इसी तरह नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बरमान झिरना के पास शनिवार की शाम दो वाहनों में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जो बाइक से था उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्कूटी सवार जो दो लोग घायल हैं वह चांवरपाठा ग्राम के बताए जा रहे हैं वह सीधे अस्पताल चले गए है जिससे उनके नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं। हादसा कैसे हुआ यह ज्ञात किया जा रहा है।
Published on:
18 Jan 2026 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
