4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुदाई के बाद ठप पड़े काम, अधूरे निर्माण और लापता ठेकेदार

incomplete construction शहर में चल रहे सडक़ निर्माण कार्यों की जमीनी पड़ताल करने पर एक जैसी तस्वीर सामने आती है,कहीं खुदाई कर छोड़ दी गई सडक़ें,कहीं आधा निर्माण और महीनों से नदारद ठेकेदार। नगर पालिका की निगरानी में चल रहे इन कार्यों की सुस्त रफ्तार और लापरवाही ने आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी को […]

2 min read
Google source verification
Work stalled

Work stalled

incomplete construction

शहर में चल रहे सडक़ निर्माण कार्यों की जमीनी पड़ताल करने पर एक जैसी तस्वीर सामने आती है,कहीं खुदाई कर छोड़ दी गई सडक़ें,कहीं आधा निर्माण और महीनों से नदारद ठेकेदार। नगर पालिका की निगरानी में चल रहे इन कार्यों की सुस्त रफ्तार और लापरवाही ने आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। शहर की कम से कम आधा दर्जन निर्माणाधीन सडक़ें लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं।इन मामलों में एक समान बात यह सामने आई कि काम शुरू कराने के बाद ठेकेदार मौके से गायब हैं और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस निगरानी या समयसीमा तय नहीं की गई। न तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो रही है और न ही जनता को यह बताया जा रहा है कि काम कब पूरा होगा।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अधूरे निर्माण पूरे नहीं किए गए तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका ठेकेदारों पर कार्रवाई करे, कार्यों की समयसीमा तय करे और सडक़ों को शीघ्र पूरा कर आवागमन सुचारु बनाए। मौजूद हालात स्पष्ट करते है कि लापरवाही की कीमत शहर की जनता रोजाना चुका रही है।

इतवारा बाजार से नगरपालिका तिराहा रोड


शहर के प्रमुख मार्गों में गिनी जाने वाली यह सडक़ पिछले करीब 10 महीनों से खुदी पड़ी है। यहां सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर पहले खुदाई की गई और अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका। नतीजतन, पूरे इलाके में धूल, गड्ढे और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। राहगीरों के साथ.साथ सडक़ किनारे रहने वाले नागरिक, दुकानदार और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं रोजाना परेशान हो रहे हैं। रोड निर्माण के इंतजार में उड़ती धूल ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

भटिया टोला रोड


करीब छह महीने पहले यहां सीसी रोड निर्माण का काम शुरू कराया गया था। शुरुआती चरण में गिट्टी बिछा दी गई,लेकिन इसके बाद काम अचानक बंद हो गया। महीनों से निर्माण ठप पड़ा है और सडक़ अधूरी है। सडक़ के किनारे पर गिटिटयों के ढेर लगे हैं। इस अधूरे निर्माण का खामियाजा भटिया टोला के लगभग 800 घरों के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। दुपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए आवागमन जोखिम भरा बन गया है।

जरजोला रोड से तिंदनी रोड तक



जरजोला रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से तिंदनी रोड तक सीसी सडक़ निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया है। एजेंसी ने सडक़ की एक साइड पर तो सीसी निर्माण कर दिया, लेकिन दूसरी साइड पर केवल गिट्टी बिखरी पड़ी है। इससे सडक़ सिंगल लेन जैसी हो गई है, जहां आमने.सामने वाहन आने पर जाम और दुर्घटना की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यहां आए दिन विवाद और फि सलने की घटनाएं हो रही हैं।
वर्जन
इतवारा बाजार से नगरपालिका तिराहे वाली रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। अन्य सडक़ों के बारे में फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही बताया जा सकता है।
महेंद्र परमार,इंजीनियर नगरपालिका नरसिंहपुर