29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंहपुर, May 16, 2026

हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, कोठिया रोड पर पिकअप पलटी ,दो हादसो में तीन लोगों की मौत, सात गंभीर

जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं की जांच में बड़ी वजह वाहन चालन में लापरवाही और तेज गति सामने आई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं की जांच में बड़ी वजह वाहन चालन में लापरवाही और तेज गति सामने आई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार जिसमें दो लोगों की मौत हुई।

road accidents within the district. नरसिंहपुर. जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं की जांच में बड़ी वजह वाहन चालन में लापरवाही और तेज गति सामने आई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
ससुराल से लौटकर अमरवाड़ा जा रहे थे कार सवार
बरमान चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गुरुवार की रात करीब सात-साढ़े सात बजे ग्राम सगरी के पास सागर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में पलटते हुए दूसरी लेन में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि जिस समय कार पलटकर दूसरी लेन में पहुंची, उस दौरान वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा निवासी कुलदीप पिता विजय डेहरिया (40) और दिनेश पिता रामशंकर कुशवाहा (35) कार क्रमांक एमपी 28 सीए 9705 से सागर जिले के देवरी गए हुए थे। देवरी में दिनेश कुशवाहा की ससुराल है। वहां से लौटकर दोनों अमरवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सागर से नरसिंहपुर की ओर आने वाली लेन पर चलते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। सूचना मिलते ही बरमान पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सडक़ किनारे कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।


पिकअप में खुलरी से कोठिया कार्य करने जा रहे थे मजदूर
पलोहाबड़ा थाना के ग्राम कोठिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सडक़ निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर खुलरी से पिकअप में सवार होकर कोठिया गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा होते हीमौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में घायल मजदूरों में राहुल (30 वर्ष), परमलाल (35 वर्ष), रत्नेश ठाकुर (23 वर्ष), शंकर लाल जाटव (39 वर्ष), राजू (40 वर्ष) और देवराज (23 वर्ष) शामिल हैं। वहीं दीपेश महोबिया (26 वर्ष) की इस हादसे में मौत हो गई। घायल एवं मृतक बिलौनी, खुलरी निवासी बताए गए हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए डायरी सिहोरा चौकी भेजी जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें