11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा का आगाज, 12वीं अंग्रेजी का पहला पर्चा शांतिपूर्ण संपन्न

Board exams begin माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ मंगलवार को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के साथ हुआ। जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। पहले ही दिन परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं […]

2 min read
Google source verification
Board exams begin

Board exams begin

Board exams begin

माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ मंगलवार को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के साथ हुआ। जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। पहले ही दिन परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं देखने को मिलीं।


82 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


जिले में अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए कुल 10 हजार 134 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए 9 उडऩदस्ते गठित किए गए थे, जिनमें 3 जिला स्तरीय एवं 6 विकासखंड स्तरीय दल शामिल रहे। पहले दिन जिले में नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में हुई।


कलेक्टर ने किया निरीक्षण


कलेक्टर रजनी सिंह ने जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय, एमएलबी, नेहरू स्कूल व एक अन्य केंद्र में बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
वर्जन
अंग्रेजी का पेपर मिला-जुला था, लेकिन ज्यादातर प्रश्न अच्छे और समझने योग्य थे। प्रश्रपत्र समय सीमा में पूरा हो गया।
मनोरमा लोधी, परीक्षार्थी
वर्जन
हमने पहले से अच्छी तैयारी की थी, उसी के अनुसार प्रश्न आए इसलिए पेपर ठीक रहा। वैसे पहले पेपर की टेंशन तो थी,लेकिन अच्छा पेपर गया।
शालिनी लोधी, परीक्षार्थी,
वर्जन
प्रश्नपत्र में सरल और कठिन दोनों तरह के सवाल थे। पहले आसान सवाल हल किए, फि र कठिन प्रश्नों पर ध्यान दिया।
हर्षवर्धन साहू, परीक्षाथी
वर्जन
पूरे साल की मेहनत की परीक्षा थी,इसलिए सुबह से तनाव तो था,लेकिन प्रश्रपत्र देखकर काफी राहत मिली,समय पर पहुंच गए थे तो कोई परेशानी नहीं हुई। पेपर भी अच्छा गया
वंश रजक,परीक्षार्थी