1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में बगावत! अपनी ही परिषद के फैसले पर भड़के बीजेपी पार्षदों का विरोध

MP News: भाजपा पार्षदों ने निजी कंपनी पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए अपनी ही परिषद के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे राजनीति गरमा गई है।

2 min read
Google source verification
BJP councilors are furious over their own council decision in narmadapuram mp news

BJP councilors protest over their own council decision (फोटो- BJP ऑफिसियल वेबसाइट)

MP News: नर्मदापुरम नगर में भाजपा (BJP) की परिषद है, लेकिन भाजपा के पार्षदों को यहां के निर्णय रास नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नगर के मकानों में बारकोड लगाने का है। भाजपा पार्षद इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने निजी कंपनी द्वारा किए जा इस कार्य के दौरान आमजन से पैसे वसूलने का आरोप तक लगा दिया। पार्षदों का आरोप यह भी है कि बार कोड लगाने, टेंडर निकालने, सहित अन्य प्रक्रिया की उन्हें जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नपा सीएमओ हेमेश्वरी पटले को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। भाजपा पार्षदों के विरोध पर अब सियासत गरमाने के आसार हैं। मकानों में बार कोड लगाने का विरोध लोग पहले से कर रहे हैं। अब भाजपा पार्षदों का उन्हें साथ मिल गया है। नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा सहित कई पार्षदों ने अवैध वसूली को लेकर नपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

बिना बैठक और चर्चा के शुरू कर दिया काम

नगर पालिका उपाध्यक्ष वर्मा और सभी पार्षदों और का आरोप है कि इस पूरी कवायद की जानकारी न तो परिषद को दी गई, न ही किसी बैठक में इस पर चर्चा हुई। नगर पालिका प्रशासन को लिखे पत्र में जनप्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्य किस सरकारी आदेश या प्रस्ताव के तहत शुरू किया गया और इसे कब मंजूरी मिली। कंपनी चयन पर संशय है। निजी कंपनी का चुनाव किस प्रक्रिया के तहत किया गया ऐसे ही कई सवाल पार्षदों द्वारा पूछे गए हैं।

राशि का निर्धारण किस नियम के तहत हुआ

पार्षदों ने मांग की है कि जब तक इस योजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक बारकोड लगाने और वसूली के काम को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद नयना सोनी, संतोष उपाध्याय, अर्पिम मालवीय, अशोक कुशवाह, दुर्गेश चौधरी, नरेन्द्र पटेल सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

सीएमओ और नपा अध्यक्ष ने शिकायत मिलने से किया इंकार

ज्ञापन मिला है लेकिन अवैध वसूली को लेकर शिकायत नहीं आई है। अगर अवैध वसूली की कोई शिकायत आती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।-हेमेश्वरी पटले, सीएमओ नगर पालिका

जहां बारकोड लगा रहे हैं, वहां पहले संबंधित वार्ड के पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है। बारकोड लगाने के दौरान अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। कुछ लोगों द्वारा मामले को तूल दिया जा रहा है।- नीतू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष