Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमरे में थे लड़का-लड़की तभी पहुंची पुलिस, भागने का रास्ता नहीं मिला तो लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

UP Police : पुलिस को देखकर प्रेमी युगल ने मकान की छत से कूदकर भाग रहे थे। पुलिस ने घेरा तो डर में युवक ने लड़की और खुद को गोली मार दी।

2 min read
Goli Kand

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत AI )

UP Police : मुजफ्फरनगर के छपार से 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर हरिद्वार का एक युवक अपने साथ ले गया। ये किशोरी के साथ हरिद्वार ( Haridwar ) के डिबाई में एक किराए के मकान में रह रहा था। पता चला तो पुलिस दबिश देने पहुंच गई। पुलिस ( Muzaffarnagar Police ) को देखकर युवक घबरा गया और पकड़े जाने के डर से इसने पहले किशोरी के सिर में ( Gun shot ) गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना के बाद से युवक और लड़की दोनों के परिवारों में रुदन मचा हुआ है।

जानिए पूरा मामला ( UP Police )

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के छपार थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 सितंबर को एक 14 वर्षीय लड़की अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब लड़की का पता नहीं चला तो पिता ने छपार थाने पहुंचकर हरिद्वार के थाना भगवानुपर क्षेत्र के गांव फरखेड़ा के रहने वाले बबलू कुमार के 25 वर्षीय बेटे प्रिंस पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। दो अन्य युवकों के नाम भी तहरीर में दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो पता चला कि आरोपी प्रिंस और नाबालिग लड़की पति-पत्नी बनकर डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय किशनचंद्र के रहने वाले नरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रह रहे हैं। इस सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने दबिश की योजना बनाई।

आधी रात में फूफा को साथ लेकर दबिश देने पहुंची थी पुलिस

तय योजना के अनुसार 24 सितंबर की रात में करीब दो बजे मुजफ्फरनगर पुलिस ( UP Police ) की एक टीम प्रिंस के रिश्ते के फूफा को अपने साथ लेकर डिबाई पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो दोनों समझ गए कि पुलिस आई है। इस पर प्रिंस ने किशोरी के साथ पड़ोसी की छत से फरार होने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने जैसे ही इन्हे ललकारा तो युवक डर गया। प्रिंस को लगा कि अब भागने का कोई रास्ता नहीं बचा है। इस पर प्रिंस ने पहले किशोरी के सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। आधी रात में ही पूरा मोहल्ला जाग उठा। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।

दो घर कूदकर तीसरे घर की छत पर जा पहुंचे थे दोनों लेकिन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस और किशोरी दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। दोनों मकान की छत पर पहुंचे और फिर छलांग लगा दी। इस तरह दोनों करीब तीन छत फांद चुके थे लेकिन पुलिस ने टीम ने घेराव कर लिया और दोनों को ललकारा। इस पर प्रिंस इतना डर गया कि उसे लगा अब भागने से कुछ नहीं होगा और इसी डर में प्रिंस ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। फिल्मी अंदाज में दोनों ने पुलिस के सामने ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली लेकिन पुलिस कुछ ना कर सकी। अब क्षेत्र के लोग दोनों की मौत के लिए पुलिस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।