Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे के शनिवार वाड़ा में मजार को लेकर बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने गौमूत्र छिड़का, भारी पुलिस बल तैनात

Pune Shaniwar Wada Protest: बड़ी संख्या में हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ता शनिवारवाड़ा पहुंचे है। उनकी मांग है कि परिसर में मौजूद मजार हटाया जाए।

2 min read

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 19, 2025

Pune Shaniwar Wada police

शनिवार वाड़ा में नमाज विवाद पर बवाल (Photo: IANS/File)

पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा (Shaniwar Wada) परिसर में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब हिंदुत्ववादी संगठनों ने यहां नमाज पढ़े जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने इससे जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कथित रूप से नमाज अदा किए जाने का दावा किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद मेधा कुलकर्णी, पति‍त पावन संगठन और अन्य हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ता शनिवारवाड़ा पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले क्षेत्र में गोमूत्र छिड़ककर शुद्धीकरण करने का दावा किया और फिर शिव वंदना की। इसके बाद उन्होंने परिसर में मौजूद एक मजार का विरोध करते हुए वहां भगवा झंडा लगाने की मांग की।

पुलिस ने झंडा लगाने की अनुमति देने से इनकार किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और किसी अप्रिय घटना को होने से रोका। फिलहाल शनिवारवाड़ा क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के आक्रामक होने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम और छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी भगवा झंडा फहराने की मांग पर अड़े हुए है, लेकिन पुलिस इसकी अनुमति नहीं दे रही है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि जब तक भगवा झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा, वे वहां से नहीं हटेंगे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। दरअसल संबंधित स्थल पुरातत्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए वहां झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

प्रदर्शनकारियों के आक्रामक होने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। उन्होंने “जय श्रीराम” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने परिसर में भगवा झंडा फहराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि जब तक भगवा झंडा नहीं फहराया जाएगा, वे वहां से नहीं हटेंगे। जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी है।