30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद, May 25, 2026

भीषण गर्मी ने ली जान: मुरादाबाद में ट्रैफिक संभालते-संभालते अचानक गिरा जवान, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मौत की वजह हीट स्ट्रोक मानी जा रही है।

moradabad prd jawan heatstroke death

मुरादाबाद में ट्रैफिक संभालते-संभालते अचानक गिरा जवान

PRD Jawan Heatstroke: मुरादाबाद में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रहे पीआरडी जवान की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। शहर के व्यस्त मधुबनी चौराहे पर ड्यूटी के दौरान जवान अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हीट स्ट्रोक मानी जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग और पीआरडी जवानों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुबह से ही धूप में मुस्तैद था जवान

मृतक पीआरडी जवान की पहचान किशन स्वरूप के रूप में हुई है, जो ट्रैफिक पुलिस विभाग में तैनात था। जानकारी के अनुसार किशन स्वरूप रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे ही मधुबनी चौराहे पर ड्यूटी के लिए पहुंच गए थे। तेज धूप और उमस के बीच वह लगातार ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और कुछ ही सेकंड में वह सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

साथी पुलिसकर्मियों ने दिखाई तत्परता

किशन स्वरूप को सड़क पर गिरता देख वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मी तुरंत उनकी ओर दौड़े। उनकी हालत बेहद गंभीर दिखाई दे रही थी। आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते भर साथी जवान उन्हें होश में लाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया, मगर तमाम प्रयास बेअसर साबित हुए।

डॉक्टरों ने बताया ब्रॉड डेड

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अपने साथियों के साथ किशन स्वरूप को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने तुरंत उनकी ईसीजी जांच की और सीपीआर भी दिया गया। हालांकि जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

हेड कांस्टेबल ने बताई पूरी घटना

ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बताया कि किशन स्वरूप उनके साथ ड्यूटी कर रहे थे और सुबह से लगातार ट्रैफिक नियंत्रण में लगे हुए थे। दोपहर के समय गर्मी अचानक ज्यादा बढ़ गई थी। इसी दौरान किशन स्वरूप को चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे ट्रैफिक विभाग में गम का माहौल है।

भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर बढ़ा खतरा

मुरादाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच खुले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड और पीआरडी जवान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें