29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर, May 16, 2026

‘किसी और से की शादी तो मुश्किल होगी’, मिर्जापुर में लड़की के घर पहुंचे सिरफिरे आशिक की धमकी

जिगना थाना क्षेत्र में एक युवती को एक सरफिरे आशिक ने धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसके घर पहुंचा और कहीं और शादी करने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी है...

Kanpur, Extortion, Ravatpur, Vinayakpur, CrimeNews, UttarPradesh, PoliceCase, LandDispute, ThreatCase, BreakingNews

सांकेतिक फोटो

मिर्जापुर: जिगना थाना क्षेत्र में एक युवती को एक सरफिरे आशिक ने धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसके घर पहुंचा और कहीं और शादी करने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, आरोपी युवक ने लड़की के भाई के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर वह वहां से भाग निकला। वहीं पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

लड़की के घर पहुंचकर धमकी

दरअसल, जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी जून महीने में तय हुई है। इसी बीच एक युवक लड़की के घर पहुंचा और उसे धमकी देने लगा। यही नहीं, उसने लड़की की शादी कहीं और किए जाने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दे डाली। शोर शराबा होने पर घर से बाहर आए लड़की के भाई के साथ आरोपी युवक ने जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया, जिसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

17 जून को होनी है शादी

चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया। लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी 17 जून को होनी है। इसी बीच बिहसड़ा गांव का रहने वाला नागेंद्र उसके घर पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि नगेंद्र ने उसकी बहन की शादी कहीं और किए जाने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी है।

मनबढ़ किस्म का है आरोपी

लड़की के भाई ने बताया कि आरोपी नागेंद्र उसकी बहन के साथ शादी करना चाहता है, जबकि वह मनबढ और नशेड़ी किस्म का है। लड़की के भाई ने आशंका जताई है कि यदि पुलिस समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ लेती तो वह फिर से घर आकर हंगामा करने की कोशिश कर सकता है। फिलहाल, लड़की के भाई का अस्पताल में इलाज कराया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं, पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त होने के बाद जिगना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है और धमकी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम तैयार की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस तरह की घटना होने के बाद लड़की पक्ष के लोग दहशत में हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें