30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर, May 16, 2026

असलहा तस्कर गैंग का सरगना चढ़ा मिर्जापुर पुलिस के हत्थे, 25 हजार का था इनाम, दाहिने पैर में लगी गोली

कछवां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश और शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया...

Kanpur, Extortion, Ravatpur, Vinayakpur, CrimeNews, UttarPradesh, PoliceCase, LandDispute, ThreatCase, BreakingNews

सांकेतिक फोटो

मिर्जापुर: कछवां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश और शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी असलहा तस्करी गैंग का सरगना है, जिसके पैर में गोली मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बदमाश का इलाज अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

भदोही की तरफ जा रहे थे बदमाश

पुलिस के मुताबिक, कछवां थाना को मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली थी कि स्थानीय थाने पर दर्ज विभिन्न मुकदमे और आयुध अधिनियम में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी बाइक से भटौली के रास्ते भदोही जनपद की तरफ जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों के पास असलहा भी मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने कोटवावीर के पास घेराबंदी कर सघन वाहन तलाशी अभियान शुरू किया।

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

वाहन जांच के दौरान कुछ देर बाद ही एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा रोके जाने का इशारा देखते ही बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दिया। वहीं, आत्मरक्षक जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

असलहा और कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में थाना पड़री के रहने वाले देवेश्वर शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है, जो 25 हजार रुपए का इनामी है और उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल, दो देसी तमंचा, 315 व 303 बोर का एक जिन्दा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कछवां थाने पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

असलहा तस्करी गैंग का सरगना है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी देवेश्वर शुक्ला असलहा तस्करी गैंग का सरगना है और यह आसपास के जनपदों में भाड़े पर और खरीदने पर अवैध रूप से असलहों की सप्लाई करता है। पुलिस ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है और इसमें कई सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर उसके साथ काम करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जाएगी और जल्दी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें