6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 वाला बिस्कुट कितने का है जी…वाले शादाब जकाती पर FIR, महिला बोली- एक साल तक बंधक बनाया

Shadab Jakati controversy : '10 वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब झारखंड की एक महिला ने शादाब पर FIR दर्ज करवाई है।

2 min read
Google source verification

शादाब जकाती पर महिला ने दर्ज करवाई FIR,PC- Patrika

मेरठ : '10 वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंफ्लुएंसर शादाब जकाती पर झारखंड की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें बंधक बनाकर एक साल तक रखा गया। महिला ने शादाब जकाती पर रेप समेत कई धाराओं में FIR दर्ज करवाई है। महिला की तहरीर में शादाब की पत्‍नी साजिया और बेटे यजीम का भी नाम है।

महिला का दावा है कि उसे करीब 1 साल तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे घर के सभी काम कराए जाते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। मामले को लेकर इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2.5 मिनट का वीडियो बनाकर दी सफाई

शादाब जकाती ने इस मामले पर 2.5 मिनट का वीडियो बनाकर सफाई दी। 'जिस औरत ने मुझ पर आरोप लगाए हैं वह एक दिन मेरे पास आई। बोली, मैं मजदूरी करती हूं। मेरा एक बच्चा है, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण में उसे पढ़ा भी नहीं पा रही हूं। मेरी टीम में हिंदू-मुस्लिम करीब आठ-दस लोग हैं। बिना भेदभाव के मैंने महिला के बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस दी और कोर्स दिलवाया। कई बार उसे घर का राशन भी दिलवाया। मांगने पर रुपए भी दिए।'

महिला ने हमारे कई वीडियो में काम किया है। मैं कसम खाता हूं। मैंने उस औरत को छुआ तक भी नहीं है। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, बंधक बनाकर रखने की तो बहुत दूर की बात है। घर में करीब 10 लोग रहते हैं। ऊपर वाला भी सब कुछ देख रहा है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। अगर जरा भी सबूत मेरे खिलाफ सामने आए तो मैं अपनी गर्दन काटने को भी तैयार हूं।

शादाब जकाती ने आगे कहा कि, मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। मैं बहुत मेहनत से यहां तक पहुंचा हूं। ये लोग मुझे जीने नहीं दे रहे हैं। मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

कौन हैं शादाब जकाती

शादाब जकाती मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह पहले सऊदी अरब में ड्राइवरी करते थे। अब सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। शादाब का एक वीडियो '10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…' हिट हो चुका है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो के बाद शादाब जकाती ने कई बड़े-बड़े सेलीब्रेटीज के साथ रील बनाई।