30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ, Feb 06, 2026

Meerut Crime: नशे की लत पर लगाम नहीं लगा पाया छात्र; इंजेक्शन से नहीं लगता था पढ़ाई में ध्यान, किया सुसाइड

Meerut Crime: मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने नशे की लत से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार जानिए किसे बताया?

meerut news, meerut news today, meerut news in hindi, drug addiction, student commits suicide, drug addiction news, meerut suicide, tp nagar news, drug addiction news, student suicide, suicide note, competitive exam student, uttar pradesh crime, मेरठ समाचार, मेरठ न्यूज, मेरठ की खबर, मेरठ की आज की खबरें, मेरठ की हिंदी खबरें, नशाखोरी, छात्र ने की आत्महत्या, नशाखोरी की खबरें, मेरठ में आत्महत्या, टीपी नगर समाचार, छात्र आत्महत्या, आत्महत्या नोट, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल छात्र, उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज

प्रतीकात्मक तस्वीर- एआइ

Meerut suicide news: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टीपीनगर क्षेत्र में 25 वर्षीय बिजेंद्र ने नशे की लत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्र ने अपनी बर्बादी की पूरी कहानी लिखी है।

फंदे से लटका मिला शव

मवाना के गांव सठला निवासी बिजेंद्र (25 वर्ष) पिछले करीब दो महीनों से मेरठ के शिवपुरम में प्रदीप नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा था। बिजेंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार को जब काफी देर तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक को शक हुआ। कमरे के भीतर देखने पर पता चला कि बिजेंद्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में लिखा नशे का दर्द

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में बिजेंद्र ने लिखा कि वह नशे का बुरी तरह आदी हो चुका था। वह नशे के इंजेक्शन लेने लगा था, जिसके कारण वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा था। इस नशे के कारण उसके पास पैसे भी नहीं बच रहे थे।

'मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं'

मृतक छात्र ने अपने आखिरी खत में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसके परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उसने अपनी बहन से मदद मांगने का जिक्र भी किया, लेकिन अंततः वह इस मानसिक दबाव को झेल नहीं पाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिजेंद्र को इस बात का मलाल था कि नशे के कारण उसका भविष्य खराब हो गया है और वह चाहकर भी इस लत से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

टीपीनगर इंस्पेक्टर अरूण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला पूरी तरह से नशे से परेशान होकर की गई आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत ले लिए हैं। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें