2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में बच्चों से प्रधानाचार्य ने जबरन पढ़वाई नमाज: राष्ट्रगान पर लगाई फटकार; धर्मांतरण…

Crime News: स्कूल में बच्चों से प्रधानाचार्य ने जबरन नमाज पढ़ाई। इतना ही नहीं बच्चों का धर्मांतरण करने की कोशिश की गई। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
school principal forced children to recite namaz attempting to convert them mathura

स्कूल में बच्चों से प्रधानाचार्य ने जबरन नमाज पढ़ाई। धर्मांतरण की कोशिश।

Crime News: यूपी के मथुरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौहझील क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर मासूम बच्चों का कथित तौर पर ब्रेनवॉश करने और उनसे जबरन नमाज पढ़वाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

UP Crime News Hindi: हेडमास्टर जान मोहम्मद सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर जान मोहम्मद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uttar Pradesh News Hindi: तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को भी बुलाया जाता था

BJP बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर जान मोहम्मद लंबे समय से बच्चों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित कर रहा था। शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में बाहर से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को भी बुलाया जाता था, जो बच्चों पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे।

UP News Hindi: मथुरा में स्कूल में छात्रों के धर्मांतरण की कोशिश

आरोप है कि बच्चों को यह समझाया जाता था कि इस्लाम दुनिया का सर्वोत्तम धर्म है। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शिकायत में राष्ट्रगान को लेकर भी एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। ये आरोप भी लगाया गया है कि विद्यालय में राष्ट्रगान नहीं होने दिया जाता था। अगर कोई बच्चा राष्ट्रगान गाने की कोशिश करता, तो हेडमास्टर उसे कथित तौर पर कड़ी फटकार लगाता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हेडमास्टर स्वयं भी कभी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ा नहीं होता था।

Mathura News Hindi: मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में राष्ट्रगान ना होने देना और बच्चों को किसी विशेष धर्म की ओर प्रेरित करना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader