31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदसौर, May 31, 2026

नोतपा की तपिश के बीच आंधी ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त

नोतपा की तपिश के बीच आंधी ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त -जिले में भी आंधी का असर, बिजली सप्लाई प्रभावित, गर्मी से लोगों को मिली राहत

mandsaur news

जिले में भी आंधी का असर, बिजली सप्लाई प्रभावित, गर्मी से लोगों को मिली राहत

मंदसौर.
राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों तूफान आया हुआ है। इसका आंशिक असर जिले में भी पिछले तीन दिनों से दिखाई दे रहा है। रात के समय हर दिन तेज धूल भरी तेज आंधी-तूफान आ रहा है। बीती रात को भी तूफान आया। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक बिजली लाइन को नुकसान हुआ। फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरे जिले में प्रभावित हुआ। कई जगहों पर पानी की टंकी कटौती से भर नहीं पाई और पेजयल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम के इस बदले क्रम में तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली।


तापमान 3 डिग्री तक लुढक़ा
बदले हुए मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 3 डिग्री तक तापमान लुढकऱ नीचे गिर गया। वहीं हवाएं भी तेज रफ्तार से चल रही है। आंधी के साथ हुई बारिश व हवाओं के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है। नोतपा की भीषण गर्मी के बीच बदलते हुए मौसम में तपिश के बाद बारिश व आंधी से मौसम बदला है लेकिन अब मानसून में देरी की आशंका जताई जा रही है।
..
आंधी के साथ हुई बारिश, नौतपा की गर्मी से मिली राहत
भैंसोदा.
नगर में शनिवार की रात्रि में अचानक मौसम बदला ओर आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया। सुबह 9.30 बजे तेज आंधी अंधड़ के चलने का दौर शुरू हुआ। जो करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इस बीच बादलों की गर्जना एवं आकाशीय बिजली की कडकड़़ाहट के साथ तेज बारिश भी हुई। इससे नोतपा की गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण नगर की सडक़े तरबतर हो गई। इधर, बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक मौसम पूर्ण रूप से खराब बना हुआ था। आंधी के साथ रूकरूक कर बारिश होने का क्रम जारी रहा। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ गई।
…………
दर्जनों बार बिजली कटौती से विद्युत उपकरण हो रहे खराब
भानपुरा.
बदलते हुए मौसम के बीच गांधीसागर क्षेत्र में दिन और रात में अनेक बार बिजली की कटौती हो रही है। इसके चलते लोगों के घरों में रखे विद्युत उपकरण खराब हो रहे है। कटौती के कारण क्षेत्र में लोगों की परेशानी लगातार ब ढ़ रही है। आंधी व बारिश के कारण घंटों तक कटौती हो रही है। इससे इस भीषण गर्मी में आमजन त्रस्त हो गई है। इन्वर्टर बार बार विद्युत सप्लाई बंद होने से चार्ज नहीं हो पा रहे है। कभी मेंटेनेंस के नाम पर कभी विद्युत लाईन बदलने के नाम पर तो कभी लोड शेडिंग के नाम पर घंटों विद्युत प्रदाय बंद रहता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभाव नल जल योजना पर पड़ता है। पानी न भर पाने के कारण समय पर सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे जलसंकट भी खड़ा हो रहा है। नगरवासियों ने विधायक व विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग कि है कि विद्युत प्रदाय व्यवस्था ठीक की जाए। सनातन धर्म मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पूर्व पार्षद रामगोपाल भाना, दिनेश पहाडिय़ा, मनोज कुमार, राजेश निबोंदिया, प्रकाश गुर्जर, मनोज मरमट, सुनील माली, हरीश नामदेव, सज्जाद कुरेशी, मेहफुज खान, हेमंत उपाध्याय, विशाल कुमार, विकास पहाडिय़़ा, भरत भाना ने व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें