31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 31, 2026

ट्विशा मामला: अचानक CBI ऑफिस पहुंचा समर्थ का भाई सिद्धार्थ, हाथ में पकड़े सामान ने बढ़ाया सस्पेंस

Twisha Sharma case:: ट्विशा शर्मा मामले में रविवार को भी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से सीबीआई पूछताछ कर रही है। इसी बीच समर्थ के बड़े भाई सिद्धार्थ सिंह अचानक सीबीआई ऑफिस पहुंचे।

Twisha Sharma case

Samarth Singh brother Siddharth arrives at CBI office (फोटो-Patrika.com)

Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में रविवार को भी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से सीबीआई पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से वारदात के संबंध में कई जवाब मांग रहे हैं। वहीं, इसी बीच गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे और समर्थ के बड़े भाई सिद्धार्थ सिंह अचानक सीबीआई ऑफिस पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। मामले में आरोपी और पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पूर्व क्रिमिनल लॉयर समर्थ सिंह 2 जून तक सीबीआई रिमांड में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ट्विशा की मौत का सच जानने के लिए सीन रिक्रिएशन की प्रक्रिया गिरिबाला सिंह के घर में करवा सकती है।

कुछ सामान लेकर पहुंचा समर्थ का भाई सिद्धार्थ

रविवार को सीबीआई की जांच में बीच गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे और समर्थ के बड़े भाई सिद्धार्थ सिंह अपनी मां और भाई से मिलने अचानक सीबीआई ऑफिस पहुंचे। सिद्धार्थ अपने साथ कपड़े और कुछ जरूरी सामान लेकर ऑफिस पहुंचा था। सिद्धार्थ से जब इस सामान के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ये सामान मां गिरिबाला सिंह और भाई समर्थ के लिए लाया था लेकिन सामान क्या था इसका खुलासा नहीं हो पाया। सिद्धार्थ का सीबीआई ऑफिस आना मामले की जांच के लिए जरूरी भी माना जा रहा है। हालांकि सीबीआई ऑफिस में आने के दौरान सिद्धार्थ ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

गिरिबाला के घर में होगा सीन रिक्रिएशन

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि शनिवार की रात सीबीआई गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और समर्थ सिंह (Samarth Singh) को घर लेकर आ सकती है, जहां 12 मई की रात हुई पूरी घटना का सीन रिक्रिएशन कराया जाएगा। इसमें 80 किलों की एक डमी को ट्विशा के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। डमी को उसी जगह पर वैसे ही फंदे से लटकाया जाएगा जहां ट्विशा की लाश गिरिबाला और समर्थ सिंह को लटकी हुई दिखी थी। इस डमी का इस्तमाल कर गिरिबाला सिंह और समर्थ को यह दिखाना होगा की उन्होंने कैसे ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा। समर्थ ने बयान दिया था कि गिरिबाला सिंह ने पलंग पर चढ़कर ट्विशा को फंदे से निकालने की कोशिश कर रही थी और वो नीचे से उसे ऊपर उठा रहे थे। इसी सीन को उन्हें दोबारा से रिक्रिएट करना होगा। इसमें सबसे अहम भूमिका गिरिबाला सिंह की होगी। सीबीआई गिरिबाला से डमी लिगेचर या बेल्ट की गांठ खोलकर दिखाने को कहेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें