29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला, Mar 22, 2026

अभी-अभी: MP के एक और जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बॉम्ब स्क्वाड

MP News: सतना-मैहर जिला कोर्ट के बाद एमपी के एक और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दक्षिण भारतीय भाषा में भेजा गया है।

Bomb Threat to Mandla District Court security agencies on high alert MP News

Bomb Threat to Mandla District Court (Patrika.com)

Bomb Threat: मध्य प्रदेश में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। सतना-मैहर जिला कोर्ट के बाद अब मंडला जिला एवं सत्र न्यायालय (Mandla District Court) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार को कम्प्यूटर ऑपरेटर ने मेल देखा और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। (MP News)

मौके पर पहुंचा बम स्क्वॉड

सूचना मिलते ही पुलिस बल, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता न्यायालय परिसर में पहुंच गया और पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में प्रवेश और निकास पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, साथ ही हर व्यक्ति की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

दर्ज हुई एफआईआर

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की साइबर टीम अब उस ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है, जिसके जरिए यह धमकी दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

मंडला के अनुविभागीय अधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही बम स्क्वाड को बुलाया गया और पुलिस टीम के साथ मिलकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार धमकी भरा ईमेल दक्षिण भारतीय भाषा में लिखा गया है, जिसकी जांच के लिए विशेष टीम लगाई गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल जांच जारी है और कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पिछेल 40 दिन में 9 बार आई ऐसी धमकी

गौरतलब है कि मंडला कोर्ट को उड़ाने की धमकी अपनी तरह की पहली घटना नहीं है। राज्य भर के विभिन्न शहरों में स्थित कॉलेजों अस्पतालों और सरकारी विभागों को भी पिछले 40 दिनों के भीतर इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसा पहला मामला 9 फरवरी को हुआ था, जब एम्स भोपाल को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद, भोपाल में मौजूद पीपुल्स यूनिवर्सिटी को दो बार, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को एक बार और भोपाल में ही मौजूद जेके हॉस्पिटल को दो बार इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए। इसी तरह, नाप-तौल डिपार्टमेंट को भी दो अलग-अलग मौकों पर धमकी भरे ईमेल मिले। कुल मिलाकर, 9 फरवरी से 22 मार्च के बीच अलग-अलग जगहों पर कुल नौ बार ऐसी धमकियां मिली हैं। इससे पहले, सतना और मैहर की कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी। (MP News)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें