29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला, Mar 22, 2026

एक बाइक…चार जिंदगियां खत्म! रफ्तार बनी काल, पुलिया से गिरते ही हुई मौत

MP News: एमपी के मंडला में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

Bike Falls from Culvert Four Youths Die on Spot in Tragic Accident mandla mp news

Bike Falls from Culvert Four Youths Die on Spot (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मंडला-कालपी निवास मार्ग पर बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही के पास तेज रफ्तार ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि, हादसे में जान गवाने वालों में एक युवक नाबालिग है।

एक ही बाइक पर बैठे थे चार लोग

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे। भैंसवाही ग्राम के पास अचानक ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया। ड्राइवर से बाइक नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि चारों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों के शव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

रात में शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, रविवार सुबह चारों मृतकों की पहचान कर ली गई। मृतकों में 24 साल के प्रमोद कुमार नरेती निवासी रमतिला, 23 साल के संतलाल उइके निवासी बस्तरी, 17 साल के शिवम यादव निवासी टिकरिया (मूल निवासी बिछिया कुरई) और 22 साल के गंगा राम उइके निवासी टिकरिया शामिल हैं। सूचना मिलते ही परिजन बीजाडांडी पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बना रहा।

परिजनों को सौंपे गए शव

एसडीओपी निवास पीएस वालरे ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि हादसे की अन्य संभावित वजहों का भी पता लगाया जा सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें