31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महू, Feb 27, 2026

घर बना ऑपरेशन थिएटर, बिना डिग्री के तीन कमरों के अवैध क्लिनिक में ‘गर्भपात रैकेट!’

MP News: मध्य प्रदेश के महू में घर में चल रहे अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़, बिना डिग्री के महिला चला रही थी ऑपरेशन थिएटर, कथित गर्भपात की आशंका, प्रतिबंधित दवाएं जब्त कीं...

image
महू

Feb 27, 2026

MP Illegal Clinic sealed

MP Illegal Clinic sealed: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई। (photo:patrika)

MP Illegal Clinic Sealed: शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध ‘झोलाछाप नेटवर्क’ का बड़ा खुलासा हुआ है। सात रास्ता क्षेत्र में काली माता मंदिर के पीछे स्थित एक तीन कमरों के मकान में अवैध क्लीनिक संचालित होता मिला। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मौके से प्रतिबंधित दवाएं, गर्भपात में प्रयुक्त इंजेक्शन और सर्जिकल उपकरणों का जखीरा जब्त किया गया। एसडीएम राकेश परमार को गुरुवार सुबह अवैध गर्भपात की सूचना मिली थी। इसके बाद बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे और पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था, दो कमरों में बेड लगाए गए थे, जिन्हें कथित रूप से मिनी ऑपरेशन थिएटर की तरह उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद परिसर को सील कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बीएमओ की शिकायत पर महिला अमीषा पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बिना डिग्री ‘डॉक्टरी’, जिंदगी से खिलवाड़

प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला के पास किसी प्रकार की वैध चिकित्सकीय डिग्री नहीं है। बताया गया कि वह पूर्व में रेडक्रॉस अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी, लेकिन यहां स्वयं को डॉक्टर बताकर मरीजों का उपचार कर रही थी।

छापे से पहले संदिग्ध ‘इलाज’

अधिकारियों की पूछताछ में खुलासा हुआ कि टीम के पहुंचने से ठीक पहले एक अविवाहित युवती उपचार कर वहां से जा चुकी थी। आशंका है कि उसका गर्भपात कराया गया। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से यहां अविवाहित युवतियों के गर्भपात किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

बड़े गिरोह की आशंका

जांच में मिले सर्जिकल उपकरण और प्रतिबंधित दवाओं की मात्रा ने बड़े नेटवर्क की आशंका को जन्म दिया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटे हैं कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं। एक रिहायशी मकान में इस तरह अवैध ‘ऑपरेशन थिएटर’ का खुलासा स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें