Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में सोशल मीडिया पर फैली RDX मिलने की फर्जी अफवाह, घंटों मचा रहा हड़कंप

महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक में RDX मिलने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने लगी। इस अफवाह से घंटों अफरा तफरी मचा रहा।

less than 1 minute read
Up news, mahrajganj

फोटो सोर्स: X, ASP महराजगंज

महराजगंज जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक ट्रक RDX मिलने की अफवाह फैलने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल भी एक्टिव हो गया और जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने पनियरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को RDX मिलने की अफवाह फैलाने के आरोप में सात नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वीडियो में ट्रक में RDX मिलने का दावा किया जा रहा था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को गश्त के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुजुरी चौराहे पर RDX से भरा ट्रक पकड़े जाने का दावा किया जा रहा था। जबकि वास्तव में यह वीडियो 2021 की एक ट्रक दुर्घटना का था। जिसे कुछ लोगों ने वर्तमान घटना बताकर गलत तरीके से फैलाया।

जांच में फर्जी मिला वीडियो, सात नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पाया गया कि यह भ्रामक वीडियो मोहम्मद अख्तर, अमित अग्रहरि, हरि गुप्ता, बिट्ठ विश्वकर्मा और अर्जेय वर्मा, विपिन सिंह, श्यामसुंदर गौड़ सहित अन्य अज्ञात लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट किया था। इन पोस्टों के कारण क्षेत्र में अफवाह और भ्रम का माहौल फैल गया। ASP महराजगंज ने बताया कि मुजुरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर सात नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।