
फोटो सोर्स: पत्रिका, गिरफ्तार दरोगा
महाराजगंज जिले में शनिवार को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली महाराजगंज में तैनात सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कारवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार उप निरीक्षक गाजीपुर जिले के जमानिया थाना अंतर्गत रामपुर कुकआंक का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर 12:50 बजे एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी शिवमनोहर यादव ने आरोपित मोहम्मद अशरफ खान, सब इंस्पेक्टर, थाना कोतवाली महाराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपित सब इंस्पेक्टर ने कोतवाली थाना अंतर्गत पकड़ी खुर्द निवासी शिकायतकर्ता सईदुल्लाह से उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धारा घटाने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
एंटी करप्शन की टीम ने योजना के तहत पवन स्वीट्स की दुकान के सामने, थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही आरोपित के पास से रिश्वत की रकम बरामद की है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा उप निरीक्षक अशरफ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, एंटी करप्शन की इस कारवाई के बाद महकमे में खलबली मची हुई है।
Updated on:
10 Jan 2026 07:29 pm
Published on:
10 Jan 2026 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
