29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा, May 22, 2026

Mahoba News: कार में बैठते ही पीएम मोदी पर क्या बोल गए अजय राय? वायरल वीडियो से यूपी की सियासत में मचा बवाल

PM Modi:महोबा दौरे के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी वाले वायरल वीडियो को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai विवादों में घिर गए हैं। भाजपा ने तीखा हमला बोला है, जबकि अजय राय ने वीडियो को AI से एडिटेड और फेक बताया है।

Mahoba News, Ajay Rai, PM Modi, Viral Video, UP Congress, BJP Attack, Uttar Pradesh

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

Mahoba Viral Video:उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। Ajay Rai महोबा दौरे के दौरान एक वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, जबकि अजय राय ने इसे फेक और एडिटेड वीडियो करार दिया है।

गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात के बाद वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय महोबा पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जब वह वापस लौट रहे थे और कार में बैठ रहे थे, उसी दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल सुनाई देने का दावा किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X समेत अन्य मंचों पर तेजी से फैल गया और राजनीतिक बहस छिड़ गई।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और अजय राय पर जमकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट कर कहा गया कि कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल,देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है।पुरानी कहावत है:पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा,बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा

अजय राय ने बताया फेक और AI जनरेटेड वीडियो

वही अजय राय ने अपनी सफाई भी दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनका कहना है कि वीडियो को एडिट कर AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है ताकि उनकी छवि खराब की जा सके। अजय राय ने कहा कि सच्चाई सामने आएगी और राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के फर्जी वीडियो फैलाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेज हुई राजनीतिक बहस

इस वायरल वीडियो के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा जहां कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस समर्थक इसे राजनीतिक साजिश और डिजिटल छेड़छाड़ बता रहे हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया से निकलकर प्रदेश की सियासत का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें