29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा, May 22, 2026

Mahoba News:‘16 दिन तक दरिंदगी’, महोबा की बेटी के मामले पर भड़की कांग्रेस, योगी सरकार पर बोला हमला

Mahoba Horror Case:महोबा में नीट छात्रा के अपहरण और 16 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई।

UP Crime News, Ajay Rai

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के साथ हुई हैवानियत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। अपहरण के बाद छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, सिगरेट से जलाने और जबरन विवाह कराने के आरोपों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया है।

कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर दम तोड़ चुकी है। पार्टी के मुताबिक, इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस और प्रशासन समय पर सक्रिय नहीं हुआ, जिससे सरकार के महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित परिवार से मिले अजय राय, न्याय का दिलाया भरोसा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai शुक्रवार को महोबा के सिजहरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के माता-पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में परिवार अकेला नहीं है, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

अजय राय ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक बेटी के साथ हुई दरिंदगी नहीं, बल्कि प्रदेश की बदहाल कानून-व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी और सामाजिक सहायता देगी।

कांग्रेस का आरोप- पुलिस ने रास्ते में रोकने की कोशिश की

कांग्रेस ने दावा किया कि सिजहरी गांव जाते समय कई जगह पुलिस और प्रशासन ने Ajay Rai को रोकने और डराने का प्रयास किया। पार्टी ने इसे सरकार की “कायरतापूर्ण कार्रवाई” बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन न्याय की लड़ाई को रोका नहीं जा सकता। पार्टी ने कहा कि यह वही “न्यायवीर” हैं, जो Rahul Gandhi के नेतृत्व में सच और न्याय की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

‘बेटी बचाओ’ सिर्फ नारा बनकर रह गया

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान पर भी निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि यह नारा अब केवल ढोंग और खोखला जुमला बनकर रह गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है, जबकि बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

पार्टी ने कहा कि महोबा की दलित बेटी के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है।

50 लाख मुआवजे की मांग, सड़क से सदन तक लड़ाई का ऐलान

कांग्रेस ने पीड़िता के इलाज और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही कहा गया कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाए, जो समाज में नजीर बने और भविष्य में कोई ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न कर सके।

पार्टी ने साफ कहा कि महोबा की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर ही कांग्रेस दम लेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें